Bhaukaal 2: भौकाल दिखाने वर्दी पहनकर वापस लौटे मोहित रैना, जानें कब और कहां होगा नए सीजन का प्रीमियर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2022, 08:40 AM IST

Bhaukaal 2 detail when and where to watch: एमएक्‍स प्‍लेयर की सबसे लोकप्रिय वेबसीरीज में से एक भौकाल का नया सीजन आने वाला है। मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है।

Bhaukaal 2: भौकाल दिखाने वर्दी पहनकर वापस लौटे मोहित रैना, जानें कब और कहां होगा नए सीजन का प्रीमियर

Bhaukaal 2 detail when and where to watch: एमएक्‍स प्‍लेयर की सबसे लोकप्रिय वेबसीरीज में से एक भौकाल का नया सीजन आने वाला है। मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है। लंबे समय से फैंस को इस वेबसीरीज के नए सीजन का इंतजार था। भौकाल के सीजन 1 को मिली शानदार कामयाबी के बाद अब मेकर्स ने फैंस के लिए 'भौकाल-2' तैयार की है।

इस वेबसीरीज में मोहित रैना ने लीड रोल निभाया था और अब एक बार फिर वे वर्दी पहनकर भौकाल दिखाने वापस आ गए हैं। मोहित रैना इस सीरीज में उत्‍तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी नीत सिकेरा की साहसिक भूमिका में नजर आएंगे। फैंस को एक बार फ‍िर मोहित रैना की दमदार एक्टिंंग और एक्शन देखने को मिलेगा। इस सीरीज की कहानी मुजफ्फरनगर पर आधारित है। 

इस दिन होगा प्रीमियर 

भौकाल सीजन 2 को 20 जनवरी को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा। एक्टर मोहित रैना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भौकाल सीजन 2 का ट्रेलर शेयर किया और प्रीमियर डेट की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- एसपी शेखर और डेढा भाइयो की टक्कर से फिर मचेगा भौकाल मुजफ्फरनगर में।

भौकाल 2 का निर्देशन जतिन वागले ने किया है जबकि इसकी कहानी आकाश मोहिमेने, जय शीला बंसल और जतिन वागले ने लिखी है। भौकाल सीजन 2 के ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। 24 घंटे से कम समय में इसे यूट्यूब पर 6 लाख 48 हजार से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं।

ट्रेलर की शुरुआत एससपी बने मोहित रैना के एंट्री से शुरू होती है। सीरीज में टीवी के महादेव कहे जाने वाले एक्‍टर मोहित रैना का सामना पिंटू, चिंटू और गुर्जन नाम के बाहुबली दबंगों से होगा। बता दें कि मोहित रैना हाल ही में दूल्‍हा बने। नए साल यानि 2022 के पहले दिन उन्‍होंने अपनी शादी की खबर से फैंस को सरप्राइज कर दिया था और अब वह भौकाल 2 से फैंस को रोमांचित करने आ रहे हैं। 

End of Article