Mithun Chakraborty Health Update: मिथुन चक्रवर्ती हुए अस्पताल में भर्ती! वायरल फोटो देख फैंस हुए परेशान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 01:05 PM IST

Mithun Chakraborty Health News: बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती हैं। 

Mithun Chakraborty Health Update: मिथुन चक्रवर्ती हुए अस्पताल में भर्ती! वायरल फोटो देख फैंस हुए परेशान

Mithun Chakraborty Gets Hospitalised: कल यह चौका देने वाली खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन बाद में यह पता चल गया था कि धर्मेंद्र को रूटिन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। धर्मेंद्र की तबीयत एकदम सही है और वह अपने घर वापस आ गए हैं। लेकिन आज बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें वह अस्पताल में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर देखने के बाद मिथुन चक्रवर्ती के फैंस उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए कामना कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें देखा जा सकता है कि मिथुन चक्रवर्ती बेड पर बेसुध हो कर लेटे हुए हैं। फिलहाल एक्टर की तबीयत को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। लेकिन कुछ बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती की यह तस्वीर साझा करते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। नेशनल सेक्रेट्री बीजेपी डॉ अनुपम हाजरा ने मिथुन चक्रवर्ती की यह तस्वीर साझा करते हुए उनके जल्दी ठीक होने की कामना की। वहीं, बीजेपी नेता संजय सिंह ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर यही तस्वीर साझा की है। 

बंगाली न्यूजपेपर आनंदबाजार पत्रिका ने जब एक्टर से बात करने की कोशिश की तब उनसे कोई कांटेक्ट नहीं हो पाया। लेकिन बीजेपी नेता राजू बनर्जी ने इस पब्लिकेशन से बात करते हुए यह कहा कि 'मुझे इस तस्वीर पर डाउट हो रहा है। मुझे नहीं पता कि मीथुन दा की यह तस्वीर पुरानी है या नई, इसीलिए मैं इस मुद्दे पर अभी कोई बात नहीं करूंगा।' कुछ खबरों के अनुसार, यह कहा जा रहा है कि मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत ज्यादा खराब नहीं है, यह उनका रूटीन चेकअप भी हो सकता है क्योंकि शायद वह अपने ट्रीटमेंट के लिए यूएस जाने वाले हैं। जैसे ही मिथुन चक्रवर्ती की यह तस्वीर सामने आई, वैसे ही उनके फैंस उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए कामना करने लगे।

End of Article