इस OTT प्लेटफार्म के साथ शाहरुख खान की Pathan का करार, डील की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 09:10 AM IST

Pathan OTT release : लंबे समय से फैंस को शाहरुख खान के पर्दे पर आने का इंतजार है। शाहरुख भी अपनी फिल्म पठान से पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं। अब खबर ये भी है कि उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी पर भी रिलीज होगी, जिसकी डील फाइनल हो गई है।

इस OTT प्लेटफार्म के साथ शाहरुख खान की Pathan का करार, डील की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Pathan OTT release : लंबे समय से फैंस को शाहरुख खान के पर्दे पर आने का इंतजार है। शाहरुख भी अपनी फिल्म पठान से पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं। अब खबर ये भी है कि उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी पर भी रिलीज होगी, जिसकी डील फाइनल हो गई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ये डील करोड़ों में फाइनल हुई है, जिसे सुनकर आप भी दंग रहे जाएंगे।

आप जानते हैं कि कोरोना काल के दौरान तेजी से अपनी जगह बनाने वाला ओटीटी अब मनोरंजन का प्रमुख माध्यम बन गया है। पहले जहां पांच से छह ओटीटी प्लेटफॉर्म थे, वहीं अब दर्जनों नए ओटीटी प्लेटफॉर्म आ चुके हैं। हर तरह का कंटेट यहां उपलब्ध है। लोग घर पर बैठकर अपने फोन पर फिल्में और वेबसीरीज देखना पसंद करते हैं। तमाम दिग्गज सितारे ओटीटी का रुख कर चुके हैं, लेकिन शाहरुख अभी इससे दूर हैं। 

पठान की ओटीटी डील होने से शाहरुख का नाम भी उन सितारों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा जिनकी फिल्में ओटीटी पर आ चुकी हैं। शाहरुख से पहले अजय देवगन, अक्षय कुमार आदि सितारों की फिल्में ओटीटी पर आ चुकी हैं। वहीं बात करें पठान की ओटीटी डील की तो अमेजन प्राइम के साथ यह डील तकरीबन 200 करोड़ से ज्यादा में हुई है। भी निर्माताओं या शाहरुख खान की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फ‍िल्‍म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख रॉ एजेंट फ‍िरोज पठान के रोल में होंगे जबकि दीपिका भी उनके साथ रॉ एजेंट की भूमिका में होंगी। जॉन अब्राहम का भी रोल अहम है क्‍योंकि वह आतंकवादी के रोल में हैं। आशुतोष राणा, डिंपल कपाडिया और गौतम रोडे भी इस फ‍िल्‍म में लीड रोल निभाने वाले हैं।

बता दें कि  आखिरी बार शाहरुख खान निर्देशक आनंद एल राय की फ‍िल्‍म जीरो में नजर आए थे, जोकि बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फ‍िल्‍म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्‍का शर्मा नजर आई थीं। अब शाहरुख धमाकेदार कमबैक की तैयारी कर रहे हैं। 

End of Article