Monday Motivation: चलती बस में शिल्पा शेट्टी ने मारे पुश अप्स, फिट इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान को ऐसे किया सपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 12:04 PM IST

Shilpa Shetty supports FIT INDIA & SWACHCH BHARAT ABHIYAN: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शिल्पा शेट्टी खाली बस में पुश अप्स लगाती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह बस की सफाई भी कर रही है।

 Monday Motivation: चलती बस में शिल्पा शेट्टी ने मारे पुश अप्स, फिट इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान को ऐसे किया सपोर्ट

hilpa Shetty supports FIT INDIA & SWACHCH BHARAT ABHIYAN: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शिल्पा शेट्टी खाली बस में पुश अप्स और पुल अप्स गाती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह बस की सफाई भी कर रही है। वह बस के हैंडल साफ कर रही हैं। शिल्पा ने अपना वीडियो ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान और फिट इंडिया मूमेंट को सपोर्ट किया है। ट्विटर पर शिल्पा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। 

शिल्पा शेट्टी के फैंस उनके इस वीडियो को देख उत्साहित हैं और उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो से एक बार फिर साबित कर दिया है कि इस उम्र में भी उनकी फिटनेस का कोई मुकाबला नहीं है। 

46 साल की शिल्पा शेट्टी फिटनेस के प्रति काफी सजग रहती हैं। योग आसन करने का सही तरीका हो या खाने के लिए सही चीजों का चयन, वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से अपने ज्ञान को प्रशंसकों के साथ शेयर करती हैं। पौष्टिक भोजन खाने से लेकर नियमित रूप से घर पर वर्कआउट करने तक, शिल्पा की दिनचर्या एक दम सधी हुई है। 

हाल ही में शिल्पा बॉम्बे फैशन वीक 2022 में डिजाइनर गोपी वैद्य के लिए शो-स्टॉपर बनीं। उन्होंने लेबल के लेटेस्ट कलेक्शन के लिए मॉडल्स के साथ रैंप वॉक किया। शिल्पा ने बेस वाइट कलर का लहंगा पहना। इस प्रिंटिड लहंगे पर बेल्ट पोर्शन पर मिरर एंड टैसल्स का काम किया गया था। वहीं लहंगे की घेरदार स्कर्ट के साथ ऊपर छोटी चोली दी गई थी, जो पीछे से बैकलेस थी और उसमें डोरी डिजाइन डाली गई थी। इसमें हेमलाइन पर कौड़ियां लगी थीं।

End of Article