Manoj Tiwari Birthday: सिर पर लगी चोट, निकलने लगा खून, फिर भी स्टेज पर गाना गाते रहे मनोज तिवारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2021, 11:22 AM IST

मनोज तिवारी आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। मनोज तिवारी भोजपुरी के अलावा वह कई हिंदी फिल्मों में गाना गा चुके हैं। जानिए भोजपुरी सिंगर, एक्टर और भाजपा सांसद की कुछ दिलचस्प बातें...

Manoj Tiwari Birthday: सिर पर लगी चोट, निकलने लगा खून, फिर भी स्टेज पर गाना गाते रहे मनोज तिवारी

मुंबई. भोजपुरी एक्टर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी 1 फरवरी को अपना 50वां बर्थडे मना रहे हैं। मनोज तिवारी उन एक्टर्स में से हैं जिन्होंने भोजपुरी फिल्मों को पूरे देश में पहचान दिलाई। भोजपुरी के अलावा वह कई हिंदी फिल्मों में गाना गा चुके हैं। 

मनोज तिवारी ने करियर की शुरुआत बतौर सिंगर की थी। 10 साल तक सिंगर रहने के बाद उन्होंने साल 2003 में भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसे वाला’ से एक्टिंग डेब्यू किया। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। 

‘ससुरा बड़ा पैसे वाला’  भोजपुरी सिनेमा के लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2005 आते-आते मनोज तिवारी और रवि किशन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा कमाई वाले एक्टर थे। 

सिर से खून निकलने के बाद गाया गाना 
दैनिक भास्कर से बातचीत में मनोज तिवारी के एक दोस्त ने बताया कि साल 1993-94 में सावन के समय नागपंचमी के दिन महावीर मंदिर पर जगराता चल रहा था। मनोज तिवारी अपनी परफॉर्मेंस देने स्टेज पर पहुंचे।

मनोज तिवारी के दोस्त के मुताबिक, उनके सिर पर चोट लगी थी। इस कारण खून बहने लगा था। हम सबने उसे गान रोकने के लिए कहा, लेकिन मनोज पर धुन सवार थी। वह नहीं रूके और अंत तक गाते रहे।'

दूसरी बार बने पिता 
मनोज तिवारी इस साल की शुरुआत में दोबारा पिता बने थे। मनोज तिवारी का अपनी पहली वाइफ रानी से 10 साल पहले तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने लॉकडाउन में सुरभि से शादी की थी। 

मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'सुरभि मेरा काम संभालती थीं।  वह एक सिंगर हैं और मेरी कुछ म्यूजिक वीडियोज में गाने भी गा चुकी हैं।' मनोज तिवारी की पहली वाइफ से बेटी जिया है।

End of Article