इस ड्रेस के चलते ट्रोल हुई एक्ट्रेस राधिका मदान, ऐसी जगह था कट कि तस्वीर हो गई वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2022, 01:54 PM IST

एक्ट्रेस राधिका मदान कुछ समय पहले ऐसी ड्रेस पहने नजर आई थीं जो काफी अजीब लग रही थी। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और वो ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

इस ड्रेस के चलते ट्रोल हुई एक्ट्रेस राधिका मदान, ऐसी जगह था कट कि तस्वीर हो गई वायरल
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज व वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। इन दिनों उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके पीछे वजह है उनकी ड्रेस। 

इस ड्रेस के चलते हुईं ट्रोल

दरअसल राधिका की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं क्योंकि एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए एक्ट्रेस ने ऐसी ड्रेस को चुना जिसमें वो स्टाइलिश की जगह अजीब लगने लगीं। इस अवॉर्ड फंक्शन में एक्ट्रेस ने पर्पल कलर की मिनी ड्रेस पहनी थी, जो उनके साइज से थोड़ी बड़ी थी। यह बॉडी हगिंग ड्रेस राधिका पर अच्छी नहीं लग रही थी। इसके अलावा ड्रेस में फ्रंट कट था जिसने ड्रेस को बोल्ड लुक दिया लेकिन वो काफी अजीब लग रहा था और इसी वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गईं। ट्रोलर्स ने उनके ड्रेसिंग स्टाइल पर सवाल उठाते हुए कमेंट्स किए। 

पिछले साल भी आईं थीं ट्रोलर्स के निशाने पर

यह पहली बार नहीं है जब राधिका ट्रोलर्स के निशाने पर आई हों। इससे पहले भी वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं। पिछले साल राधिका की फिल्म शिद्दत रिलीज हुई थी जिसमें वो विक्की कौशल के भाई और एक्टर सनी कौशल के साथ नजर आई थीं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान ब्लैक ब्रालेट और बूटकट पैंट्स पहने नजर आई थीं, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर लिखा था, 'कुछ भी पहन लेते हैं'। तो वहीं एक अन्य यूजर ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से करते हुए लिखा, 'इन्हें भी उर्फी जावेद जैसे डिजाइनर की जरूरत है।' 

राधिका मदान एक्टिंग करियर

राधिका मदान के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में टीवी सीरियल मेरी आशिकी तुमसे ही से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा के 8वें सीजन में नजर आईं। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया और फिल्म पटाखा में नजर आईं। इसके बाद राधिका फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता में दिखीं लेकिन उन्हें साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म अंग्रेजी मीडियम में इरफान खान की बेटी का रोल निभाकर पहचान मिली। 

End of Article