महिमा चौधरी के दो बार हुए मिसकैरिज, कहा- पति ने नहीं दिया साथ, छोटी-छोटी बातों पर होते थे झगड़े

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2021, 07:26 AM IST

1997 में फ‍िल्‍म परदेस से डेब्‍यू करने वाली और पहली ही फ‍िल्‍म के लिए फ‍िल्‍म फेयर अवॉर्ड जीतने वाली महिमा चौधरी अब पर्दे से दूर हैं। महिमा चौधरी ने एक इंटरव्यू में शादी टूटने की वजह और मिसकैरिज का खुलासा किया।

महिमा चौधरी के दो बार हुए मिसकैरिज, कहा- पति ने नहीं दिया साथ, छोटी-छोटी बातों पर होते थे झगड़े

मुंबई. 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस महिमा चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में हैं। महिमा चौधरी ने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। महिमा ने तलाक के सात साल बताया कि कैसे उन्हें मानसिक तकलीफों का सामना करना पड़ा था।

महिमा चौधरी ने एक इंटरव्यू में शादी टूटने की वजह और मिसकैरिज का खुलासा किया। एक्ट्रेस कहती हैं कि शादी टूटने के पीछे कई छोटी-छोटी वजहें रहीं। मेरे और पति के बीच कई बातों को लेकर बहस हो जाती थी। 

बकौल एक्ट्रेस, 'मैं, मेरे और पति के बीच झगड़ों के बारे में किसी को भी नहीं बताती थी। शायद मैं अंदर से खुश नहीं थी या मैं एक हैप्पी स्पेस में नहीं थी। इसके कारण ये सब हो रहा था।'

दो बार हुए मिसकैरिज
महिमा चौधरी ने बताया कि उनका  दो बार मिसकैरिज भी हुआ है। इस दौरान उनके पति ने साथ नहीं दिया। एक्ट्रेस के मुताबिक, 'मुझे पति का सपोर्ट नहीं मिला। कई बार लोग असंवेदनशील हो जाते हैं।' 

एक्ट्रेस के मुताबिक इस पूरे दौर में उनकी मां और बहन ने बहुत साथ दिया। वह अपनी बेटी को अपनी मम्मी के पास छोड़ जाया करती थी। महिमा कहती हैं, ' मुझे लगता था कि ये जगह मेरे बच्चे के ग्रो करने के लिए यह जगह बेहतर साबित हो सकती है।'

मां की बीमारी से डिप्रेस्ड 
महिमा चौधरी के मुताबिक वह अपनी मम्मी की बीमारी के कारण बेहद डिप्रेस्ड हो गई थीं। महिमा कहती हैं कि मेरे भाई ने बताया कि मां के पास अब कुछ साल हैं, वह फेज मेरे लिए काफी डिप्रेस्ड रहा। 

एक्ट्रेस ने बताया, 'कोई मुझे कुछ भी बोलता था, फिर वह छोटी-सी बात भी क्यों न हो, मैं रोने लगती थी। उन्हें पार्किंसन की समस्या थी, उसके बावजूद जब मैं इवेंट्स के सिलसिले में बाहर जाती थी तो वह बेटी की जिम्मेदारी उठाती थीं।'

End of Article