अदाकारी छोड़ अब डायरेक्शन की राह पकड़ेंगी माधुरी दीक्षित? एक्ट्रेस ने बताया क्या है नया प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 07:56 PM IST

Madhuri Dixit Nene On Direction Plans: बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि डायरेक्शन को लेकर उनके क्या प्लान हैं। यहां जानिए क्या अब अदाकारी छोड़कर वह डायरेक्शन की राह पकड़ेंगी या नहीं।

अदाकारी छोड़ अब डायरेक्शन की राह पकड़ेंगी माधुरी दीक्षित? एक्ट्रेस ने बताया क्या है नया प्लान

Madhuri Dixit Nene On Her Direction Plans: बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने गाने तू है मेरा के लिए सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस खूबसूरत एल्बम को माधुरी दीक्षित ने अपनी आवाज दी है। हाल ही में अदाकारा ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया कि अदाकारी के बाद क्या अब वह निर्देशन की राह भी पकड़ना चाहती हैं या नहीं। पिंकविला से बात करते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा कि 'हां हां, जरूर। मैं उसे जरूर करना चाहूंगी लेकिन कभी और। जैसा मैंने कहा, मैं अभी अपने बच्चों में व्यस्त हूं। मेरा छोटा बेटा अभी 11वीं में है, अगले साल वह 12वीं में चला जाएगा। अभी हमें उसके साथ बहुत काम करना है। इसीलिए अभी कुछ ऐसी चीजें हैं जो मुझे दूसरी ओर खींच रही हैं। जब यह सारी चीजें सेटल हो जाएंगी तब मैं डायरेक्शन और राइटिंग के बारे में सोचूंगी। जैसा कि मैं कहती हूं, कभी ना नहीं कहना चाहिए।' 

माधुरी दीक्षित ने इंटरव्यू के दौरान यह साफ कर दिया कि निर्देशन में उनकी रुचि जरूर है लेकिन फिलहाल वह अभी अन्य कामों में व्यस्त हैं। दूसरी ओर, अदाकारा के फैंस भी अब उन्हें बतौर निर्देशक देखना चाहते हैं। अदाकारा को आखिरी बार करण जौहर द्वारा निर्मित वेब शो द फेम गेम में देखा गया था। अपने वेब शो पर बात करते हुए माधुरी दीक्षित ने यह कहा था कि उन्हें द फेम गेम का पहलू बहुत पसंद आया था। क्योंकि इसमें तकरीबन हर एक चीज की बात की गई है। 

जल्द ही माधुरी दीक्षित का मराठी प्रोडक्शन पंचाक भी रिलीज होने वाला है। इस फिल्म पर बात करते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा कि 'हमें देखना होगा कि हम किस और जाना चाहते हैं। लेकिन वह मेरा बतौर प्रोड्यूसर नेक्स्ट रिलीज होगा। अभी, मेरी अमेजॉन प्राइम फिल्म मजा मा आने वाली है। यह इस साल के अंत तक आ सकती है। हमने इसके लिए शूटिंग पूरी कर ली है।' हमने माधुरी दीक्षित को बतौर एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और जज देखा है लेकिन अब उन्हें एक निर्देशक के रूप में देखना बेहद दिलचस्प होगा। 

End of Article