Liger Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'लाइगर' का कमाल, रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमाए इतने करोड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 04:13 PM IST

Liger Advance Booking Box Office Prediction: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म लाइगर रिलीज को तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Liger Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'लाइगर' का कमाल, रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Liger Advance Booking Box Office Prediction: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म लाइगर रिलीज को तैयार है। यह फिल्म 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ बाहुबली की राजमाता राम्या कृष्णन (ramya krishnan) और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और जिस तरह का रेस्पांस मिल रहा है, उससे पहले दिन ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर सकती है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तेलुगू भाषा में अब तक 3.66 करोड़ की बुकिंग हो चुकी है और इस फिल्म के 199938 टिकट बुक हो चुके हैं। हिंदी में फिल्म के अब तक 35 लाख रुपये के ही टिकट बिक सके हैं। तेलुगू और हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल भाषा में भी रिलीज की जा रही है। तीनों ही भाषाओं को मिलाकर एडवांस बुकिंग की कमाई 4 करोड़ रुपए पहुंच गई है। 

फिल्म बिजनेस के जानकारों का मानना है कि भले ही हिंदी में एडवांस बुकिंग से कमाई कम हुई है लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी। इसकी वजह ये है कि 11 अगस्त को रिलीज हुईं आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन ने घुटने टेक दिए हैं और तापसी पन्नू की दोबारा भी कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी है। दूसरी वजह ये है कि लाइगर सिनेमाघरों में अकेले रिलीज हो रही है।  

साउथ के जाने- माने डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी लाइगर की घोषणा साल 2019 में की गई थी। यह फिल्म पहले जान्हवी कपूर को ऑफर हुई थी। फिल्म में विजय देवरकोंडा किकबॉक्सर के रोल में हैं जबकि अनन्या पांडे उनके अपोजिट फिल्म में दिख रही हैं। उनकी मां राम्या कृष्णन का भी दमदार अंदाज देखा जा सकता है। 

धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी फिल्म लाइगर विजय और अनन्या के लिए खास है। इस फिल्म से विजय बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं जबकि अनन्या पांडे इस फिल्म के जरिए तेलेगु सिनेमा में कदम रख रही हैं। अनन्या पांडे इस फिल्म में एक्शन करती नजर आ रही हैं। फिल्म में अमेरिकी बॉक्सर माइक टाइसन का भी कैमियो रोल है। फिल्म की शूटिंग के दौरान भी माइक टाइसन की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। 

End of Article