कुणाल रावल के वेडिंग बैश में पहुंचे कई सितारे, एथनिक वियर में मलाइका अरोड़ा ने ढाया कहर तो ग्लैम डॉल बनीं नताशा दलाल और रकुल प्रीत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 11:39 PM IST

Kunal Rawal And Arpita Mehta Pre-wedding Celebration: इंडियन फैशन डिजाइनर्स कुणाल रावल और अर्पिता मेहता जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। आज इस कपल के वेडिंग बैश में बाॅलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए जिनके लुक्स‌ ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया।

कुणाल रावल के वेडिंग बैश में पहुंचे कई सितारे, एथनिक वियर में मलाइका अरोड़ा ने ढाया कहर तो ग्लैम डॉल बनीं नताशा दलाल और रकुल प्रीत
Photo Credit: Instagram

Kunal Rawal And Arpita Mehta Wedding Bash: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर शादी की शहनाई गूंजने वाली है। जल्द ही इंडियन फैशन डिजाइनर्स कुणाल रावल और अर्पिता मेहता शादी करने वाले हैं। आज इस कपल ने वेडिंग बैश ऑर्गेनाइज किया था जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। पिंकविला की एक खबर के अनुसार, कुणाल रावल और अर्पिता मेहता 28 अगस्त को ताज महल पैलेस, मुंबई में शादी करने वाले हैं। इन दोनों ने अपना‌ प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन काफी प्राइवेट रखा है लेकिन इस फंक्शन में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए। कुणाल रावल के वेडिंग बैश में मलाइका अरोड़ा अपने लवर बॉय अर्जुन कपूर के साथ पहुंचीं। वहीं न्यूली मैरिड कपल वरुण धवन और नताशा दलाल को भी इस फंक्शन के दौरान स्पाॅट किया गया। रकुल प्रीत सिंह भी अपने कथित बाॅयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ कुणाल के वेडिंग बैश में पहुंचीं थीं। 

मलाइका ने एथनिक वियर में बिखेरा जलवा 

कुणाल रावल के वेडिंग बैश के दौरान मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ स्पाॅट किए गए। इस फंक्शन के लिए ‌ मलाइका अरोड़ा ने एथनिक लुक कैरी किया था। उन्हें व्हाइट लहंगे में देखा गया जिसे उन्होंने स्टोन वाली ज्वैलरी के साथ पेयर किया था। मलाइका इस लहंगे में बहुत सुंदर लग रही थीं। वहीं अर्जुन कपूर को काले कुर्ते में देखा गया। मलाइका की तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'आपके लहंगे से प्यार हो गया।' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'गॉर्जियस।' 

ग्लैम डॉल बनीं नताशा दलाल और रकुल प्रीत सिंह

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के साथ इस वेडिंग बैश में रकुल प्रीत सिंह को जैकी भगनानी के साथ देखा गया। रकुल ने इस इवेंट के लिए शिमरी‌ लहंगा पहना था। वहीं उनके कथित बाॅयफ्रेंड जैकी भगनानी ने ब्लैक आउटफिट कैरी किया था।‌ इसके साथ बॉलीवुड कपल वरुण धवन और नताशा दलाल को इस बैश‌ में ऑल व्हाइट लुक में देखा गया था। यह कपल मैचिंग आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रहा था।

End of Article