Koffee With Karan Seven: वरुण धवन ने अर्जुन कपूर के इस सीक्रेट से उठाया पर्दा, अनिल कपूर बोले- 'उसका हो जाएगा ब्रेकअप'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 04:17 PM IST

Koffee With Karan Season Seven: कॉफी विद करण सीजन सात में वरुण धवन ने अपने खास दोस्त अर्जुन कपूर के सीक्रेट्स बताए। वहीं, करण जौहर ने बताया कि उनका ब्रेकअप हो चुका है। जानिए कुछ अहम बातें।

Koffee With Karan Seven: वरुण धवन ने अर्जुन कपूर के इस सीक्रेट से उठाया पर्दा, अनिल कपूर बोले- 'उसका हो जाएगा ब्रेकअप'

Koffee With Karan Season Seven: कॉफी विद करण सीजन सात के इस हफ्ते अनिल कपूर और वरुण धवन गेस्ट थे। फिल्म जुग जुग जियो के दोनों एक्टर ने काउच पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट्स का खुलासा किया। शो के दौरान करण जौहर, वरुण और अनिल कपूर ने रिलेशनशिप, रिश्ते में धोखा, सेक्स लाइफ, नेपोटिज्म जैसी कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। वरुण धवन ने अपने खास दोस्त अर्जुन कपूर को लेकर भी खुलासा किया। इसके अलावा करण जौहर ने बताया कि उनका ब्रेकअप हो गया है।

कॉफी विद करण सीजन सात में रैपिड फायर राउंड में वरुण धवन से पूछा कि कौन सबसे ज्यादा गॉसिप और फर्ल्ट करता है। वरुण धवन कहते हैं, 'फ्लर्ट और गॉसिप कभी-कभी अर्जुन करता है। इस पर करण जौहर हैरान होते हुए पूछते हैं, 'क्या वाकई?' अनिल कपूर कहते हैं कि उसका ब्रेकअप हो जाएगा।  एक सवाल में  वरुण धवन दोबारा अर्जुन का नाम लेते हैं। इस पर वह कहते हैं, 'मेरे भतीजे के बारे में ऐसी बातें न किया करें।' वरण धवन कहते हैं, 'वह शौकीन आदमी है।' रैपिड फायर राउंड को वरुण धवन ने जीत लिया है। हालांकि, जीतने के बाद वरुण मजाक में कहते हैं उन्होंने दोस्त खो दिया है।  

करण जौहर का हुआ था ब्रेकअप
करण जौहर ने रिश्ते में धोखा पर वरुण धवन और अनिल कपूर से बात की। करण जौहर ने बताया कि उनका ब्रेकअप हो गया था। करण के मुताबिक वरुण धवन ने उस रिश्ते में  काफी ज्यादा सपोर्ट किया था। करण जौहर ने बताया कि अब वह सिंगल हैं। वहीं, शो के होस्ट ने करण जौहर ने बताया कि अगर मैंने अपनी वाइफ को धोखा दिया तो सबसे पहले मेरे डॉग को पता चलेगा। वरुण आगे कहते हैं कि शादी से बाहर संबंध बनाने से उनका और उनकी वाइफ का रिश्ता टूट जाएगा। अनिल कपूर ने भी कहा कि शादी से बाहर संबंध से उनके रिश्ते में दरार आएगी।   

वर्कफ्रंट का बात करें तो वरुण धवन फिल्म बवाल में जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वरुण फिल्म भेड़िया में भी नजर आएंगे। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट कृति सेनन हैं। वहीं, अनिल कपूर फिल्म फाइटर, नो एंट्री में एंट्री और एनिमल में नजर आएंगे।

End of Article