Koffee With Karan 7: सेक्स गुरु बने वरुण धवन, शादी के बाद पत्नी को खुश रखने के लिए टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 02:01 PM IST

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 7 में अनिल कपूर और वरुण धवन पहुंचे। यहां वरुण धवन ने बेडरूम सीक्रेट्स के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि बेहतर सेक्स के लिए क्या करना चाहिए।

Koffee With Karan 7: सेक्स गुरु बने वरुण धवन, शादी के बाद पत्नी को खुश रखने के लिए टिप्स

करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है, जिसका 7वां सीजन चल रहा है। शो में अब तक कई सेलेब्स आ चुके हैं जिन्होंने अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में खुलासे किए। शो में इस हफ्ते अनिल कपूर और वरुण धवन पहुंचे और दोनों ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। 

वरुण धवन ने दी सलाह

अनिल कपूर और वरुण धवन दोनों ने ही शादी और रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए दिलचस्प सलाह दी। दोनों को शादी की सलाह लेने के लिए कुछ लोगों के फोन आए और एक शख्स ने पूछा कि शादी में रोमांच बनाए रखने के लिए सवाल पूछा तो वरुण ने क्या कहा? वरुण ने पूछा कि क्या वह अपनी पत्नी के साथ सेक्स करते हैं? और कितनी बार करते हैं? इसके बाद वरुण धवन ने उन्हें बेहतर सेक्स लाइफ के लिए 'अश्वगंधा' लेने की सलाह दी।

वरुण ने दी बेडरूम सलाह

इसके साथ ही वरुण ने बेडरूम में बेहतर चीजों के लिए रोल प्ले का भी सुझाव दिया। मजाक करते हुए वरुण ने इस शख्स को कहा कि तुम करण जौहर की तरह कपड़े पहनकर अपनी पत्नी के साथ कॉफी विद करण क्यों नहीं खेलते? उनसे पूछो कि उन्हें किस तरह सेक्स करना पसंद है?' बाद में वरुण ने कहा कि उन्हें अक्सर सेक्स करना चाहिए।

पत्नी के बारे में कही ये बात

शो में वरुण ने पुरुषों को सलाह भी दी और बताया कि वो अपनी पत्नी को स्कूल और कॉलेज के टाइम से डेट कर रहे हैं। एक्टर ने कहा, 'मैं अपनी पत्नी को तब से डेट कर रहा हूं जब हम स्कूल या कॉलेज में थे। इसलिए उन्हें खुश रखने के लिए खास चीजें करें, उन्हें हसाएं और उन्हें अच्छा महसूस करवाएं।' इसके साथ ही वरुण ने बाद में कहा कि उनके शो में ये सब कहने से उनकी पत्नी नताशा खुश नहीं होंगी। वरुण ने कहा, 'सॉरी नताशा।' मालूम हो कि वरुण और नताशा ने पिछले साल जनवरी महीने में शादी की थी।

End of Article