दिसंबर में सात फेरे लेने वाले हैं Vicky Kaushal और Katrina Kaif! सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं शादी का जोड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 26, 2021, 11:46 PM IST

Vicky Kaushal and Katrina Kaif Wedding: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इस साल के आखिर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जानिए कैसी चल रही है दोनों की शादी की तैयारी...

दिसंबर में सात फेरे लेने वाले हैं Vicky Kaushal और Katrina Kaif!  सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं शादी का जोड़ा

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: वेडिंग सीजन शुरू होने के साथ ही बॉलीवुड में भी शादी की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी साल के आखिर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

ई टाइम्स की रिपोर्ट विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शादी की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों के आउटफिट सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए हैं। कैटरीना इस खास मौके पर सिल्क का लहंगा पहनने जा रही हैं। ये शादी नवंबर-दिसंबर में हो सकती है।' हालांकि, इन सभी खबरों के बावजूद विक्की और कैटरीना ने अभी इस पूरे मामले में चुप्पी साधी हुई है। 

Vicky Kaushal reacts to roka rumours with Katrina Kaif, says I'll get  engaged at the right time - Movies News

सगाई पर कही थी ये बात 
विक्की कौशल ने इससे पहले सगाई की खबरों पर रिएक्ट किया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था विक्की और कैटरीना ने सगाई कर ली है। विक्की कौशल ने कहा था, 'यह खबर आपके ही दोस्तों ने फैलाई थी। जैसे ही सही वक्त आएगा, मैं तुरंत सगाई कर लूंगा। उसका भी टाइम आएगा।' आपको बता दें कि विक्की कौशल फिल्म सरदार उधम सिंह में नजर आए थे। कैटरीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में फिल्म की तारीफ की थी। 

Confirmed! Katrina Kaif and Vicky Kaushal NOT engaged | Buzz News | Zee News

हर्षवर्धन कपूर ने किया था कंफर्म
जूम टीवी से बातचीत में सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर ने दोनों के रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था। हर्षवर्धन से पूछा गया था कि वह किस बॉलीवुड रिश्ते की अफवाह को सच मानते हैं?

हर्षवर्धन ने कथित तौर पर जवाब दिया, 'विक्की और कटरीना एक साथ हैं, यह सच है ... क्या ऐसा कहने के लिए, मैं मुसीबत में पड़ने वाला हूं? मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि वे इसके बारे में काफी ओपन हैं।'

End of Article