Laal Singh Chaddha में नजर आएगा Kareena Kapoor का छोटा बेटा जे‍ह, एक्ट्रेस ने बताया किस सीन में देगा द‍िखाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2021, 06:49 AM IST

Kareena Kapoor Khan son Jeh was Part of Laal Singh Chaddha: बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान ने बताया कि उनके दूसरे बेटे 'जेह' उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा में फीचर किए गए हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान करीना कपूर

Laal Singh Chaddha में नजर आएगा Kareena Kapoor का छोटा बेटा जे‍ह, एक्ट्रेस ने बताया किस सीन में देगा द‍िखाई
Photo Credit: Instagram

Kareena Kapoor Khan son Jeh was Part of Laal Singh Chaddha: बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान ने हाल ही में यह साझा किया है कि उनके साथ उनके छोटे बेटे जेह को भी लाल सिंह चड्ढा फिल्म में फीचर किया गया है। जब करीना कपूर खान अपने दूसरे बेटे को जन्म देने वाली थीं तब वह लाल सिंह चड्ढा की फिल्म की शूटिंग किया करती थीं। अपने पहले बेटे तैमूर को जन्म देने के दौरान भी करीना कपूर खान अपने काम में व्यस्त रहा करती थीं। बच्चों का ख्याल रखने के साथ करीना कपूर खान ने अपने काम पर भी ध्यान दिया है। 

प्रेगनेंसी में ऐसे करती थीं शूटिंग 

जब करीना कपूर खान प्रेग्नेंट थीं तब उनके हाथ में लाल सिंह चड्ढा जैसा बड़ा प्रोजेक्ट था। इस दौरान उन्हें अपने परिवार और दोस्तों से काफी हिम्मत मिली। उन्होंने बताया कि जब उनका दूसरा बेटा जेह पेट में था। तब, वह फिल्म की शूटिंग के लिए मशहूर पटौदी पैलेस से हरियाणा जाती थीं। इसके साथ करीना कपूर खान ने यह भी साझा किया कि एक दिन वह बेहोश होने वाली थीं। यह तब की घटना है जब वह फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने इसका कारण गर्मी और स्ट्रेस बताया। उन्होंने यह साझा किया कि ऐसी हालत में वह अपनी गाड़ी से बाहर नहीं आ पाई थीं। 

ऐसे हुए थे जेह लाल सिंह चड्ढा फिल्म में फीचर 

जब करीना कपूर खान अपने दूसरे बेटे को जन्म देने वाली थीं। तब वह लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में व्यस्त रहा करती थीं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके पेट में उनका छोटा बेटा जेह पल रहा था। उस समय उन्हें आमिर खान के साथ एक रोमांटिक गाना शूट करना था। इस गाने की शूटिंग में जेह ने भी हिस्सा लिया था क्योंकि वह करीना कपूर खान के पेट में थे। 

End of Article