तैमूर अली खान अब तक नहीं समझ पाए ये बात, एक्ट्रेस करीना कपूर ने बताई बेटे से जुड़ी ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 07:32 AM IST

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में बताया कि उनके पांच साल बेटे तैमूर अली खान अब तक यह बात नहीं समझ पाए हैं कि पैपराजी उनकी तस्वीरें क्यों खींचते हैं?

तैमूर अली खान अब तक नहीं समझ पाए ये बात, एक्ट्रेस करीना कपूर ने बताई बेटे से जुड़ी ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान सबसे पसंदीदा और चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं जो अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। उनकी कई तस्वीरें व वीडियो सामने आते हैं जो फैंस को काफी पसंद आते हैं। अब करीना कपूर ने तैमूर से जुड़ी एक बात का खुलासा किया है। 

तैमूर अब तक नहीं समझ पाए ये बात

करीना की फिल्म लाल सिंह चड्ढा जल्द ही रिलीज होने वाली है और वो इसके प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने कई इंटरव्यू दिए और बेटे तैमूर के बारे में भी बात की। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में उनसे पैपराजी कल्चर के बारे में और इसका उनके बच्चों पर होने वाले असर के बारे में पूछा गया। इसपर करीना ने बताया कि तैमूर उनसे पूछते हैं कि पैपराजी उनकी (तैमूर की) फोटोज क्यों खींचते हैं? करीना ने बताया कि वो उन्हें समझाती हैं कि उनके पेरेंट्स फेमस हैं लेकिन वो फेमस नहीं हैं। करीना ने कहा, 'तैमूर ने मुझसे पूछा कि मैं फेमस नहीं हूं? तो मैंने कहा कि हां तुम फेमस नहीं हो। तुम्हें लंबा सफर तय करना है। तुम बस एक बच्चे हो। वो ये बात जानता है और लोगों को भी यह जानना चाहिए।'

भाभी आलिया भट्ट के बारे में कही ये बात

करीन कपूर ने अपने भाई रणबीर कपूर और भाभी आलिया भट्ट के बारे में भी बात की जो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले। आलिया भी करीना की तरह सोशल मीडिया की दुनिया में अपने बच्चे की परवरिश करेंगी। इसपर करीना ने कहा कि उन्हें इसके साथ जीना सीखना होगा। 

वर्कफ्रंट

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो 11 अगस्त को उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हो रही है जिसमें वो आमिर खान के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म पर्दे पर अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन से टकराएगी। इसके अलावा करीना हंसल मेहता की फिल्म में नजर आएंगी जिसमें वो डिटेक्टिव का रोल प्ले करती दिखेंगी। 

End of Article