करीना कपूर ने अपने दोनों बेटों को बताया 'राक्षस', बोलीं - तैमूर अली खान है सबसे ज्यादा शैतान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2022, 05:11 PM IST

Kareena Kapoor reveals Taimur Ali Khan is monsters: करीना कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो वीकेंड प्लान्स के बारे में बता रही हैं। इसमें करीना कह रही हैं- नमस्कार दोस्तों, मेरे बच्चे पूरे राक्षस हैं। खासकर तैमूर...

करीना कपूर ने अपने दोनों बेटों को बताया 'राक्षस', बोलीं - तैमूर अली खान है सबसे ज्यादा शैतान

करीना कपूर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। कभी अपने लुक्स से तो कभी अपने बोल्ड बयानों से वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। करीना आए दिन सोशल मीडिया पर भी अपने पोस्ट से फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं। हाल ही में करीना कपूर खान ने एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने बच्चों को 'राक्षस'(मॉन्स्टर) बताती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीकेंड प्लान्स के बारे में बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में करीना कहती हैं- 'नमस्कार दोस्तों, मेरे बच्चे पूरे राक्षस हैं। खासकर तैमूर। लेकिन आज मैं उन्हें दिखाने जा रहा हूं कि असली राक्षस कौन है?' यह कह कर करीना ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा नया फिल्टर ऑन किया, जिससे उनका लुक मॉन्स्टर जैसा हो गया।

वीडियो में आगे करीना ने बताया- 'होटल ट्रांसिल्वेनिया, ट्रांसफॉर्ममेनिया के इस कमाल के फिल्टर को ट्राई करें। मेरा परिवार इस फ्रैंचाइजी से प्यार करता है इसलिए इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखना न भूलें।'

करीना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस वीकेंड मेरा घर राक्षसों से भर जाएगा। मैं अपना वीकेंड होटल ट्रांसिल्वेनिया फिल्म देखने में बिताने जा रही हूं।' आगे करीना ने फैंस से उनका वीकेंड प्लान भी पूछा और लिखा कि आपका वीकेंड प्लान क्या है? वीडियो में करीना ब्लैक टैंक टॉप पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ रखा है और अपने क्लासिक मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

आपको बता दें, कुछ दिन पहले करीना कोविड संक्रमित हो गई थीं और उन्हें आइसोलेशन में रखा गया था। इस दौरान वह घरवालों को बहुत मिस करती थीं और सोशल मीडिया पर अपने फीलिंग्स शेयर करती दिखी थीं। ठीक होने के बाद करीना ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'अपने बच्चों तैमूर और जेह को पहले की तरह किस करना है।'

End of Article