Taimur Ali Khan Birthday: 5 साल के हुए करीना- सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान, देखें उनकी क्यूट और शरारत भरी तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2021, 09:02 AM IST

बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल तैमूर अली खान का आज जन्मदिन है और वो पांच साल के हो गए हैं। तैमूर के जन्मदिन पर देखें उनकी क्यूट फोटोज।

Taimur Ali Khan Birthday: 5 साल के हुए करीना- सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान, देखें उनकी क्यूट और शरारत भरी तस्वीरें
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बड़े बेटे और सबसे चर्चित स्टार किड तैमूर अली खान का आज जन्मदिन है और वो 5 साल के हो गए हैं। तैमूर अपने जन्म के तुरंत बाद से चर्चा में बने हुए हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं जो कि उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। 

करीना कपूर खान ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर डेब्यू किया था और इसके बाद से कई बार वो तैमूर की तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। फिर वो चाहे अपने पिता सैफ अली खान के साथ समय बिताते दिखें या फिर बहन इनाया नौमी खेमू संग खेलते नजर आएं। फैंस को तैमूर का हर अंदाज पसंद आता है। 

तैमूर को नहीं पसंद ये काम

तैमूर अली खान को फोटोज खिंचवाना बिलकुल पसंद नहीं है और इसका खुलासा खुद उनके पिता व एक्टर सैफ अली खान ने किया था। उन्होंने कहा था कि जब भी करीना कपूर उनकी फोटो खींचने की कोशिश करती हैं तो तैमूर उन्हें ऐसा करने से मना करते हुए कहते हैं, 'नो फोटोज प्लीज'। मालूम हो कि तैमूर कई बार पैपराजी को भी फोटोज क्लिक करने से मना करते हुए नजर आ चुके हैं। 



तैमूर को मिले ये महंगे गिफ्ट्स

तैमूर अली खान को गाड़ियों का काफी शौक है और यही वजह है कि उनके फर्स्ट बर्थडे पर पेरेंट्स ने उन्हें चेरी रेड कलर की एसआरटी जीप गिफ्ट की थी। इतना ही नहीं करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट ने तैमूर को 1000 स्क्वायर फीट का फॉरेस्ट यानी जंगल तोहफे में दिया था। मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित इस जंगल का नाम 'तैमूर अली खान पटौदी वन' है।

एक्टर बनेंगे तैमूर?

तैमूर को लेकर उनके पिता सैफ अली खान से उनके भविष्य को लेकर सवाल पूछा गया था तो एक्टर ने कहा था, 'मेरी मां 16 साल की उम्र से फिल्में कर रही हैं। उन्होंने सत्यजीत रे के साथ बहुत काम किया और उनके साथ लगभग चार या पांच फिल्में कीं। मेरी बहन सोहा भी फिल्मों में नजर आती रही हैं, मेरी पत्नी और पूर्व पत्नी भी... इसलिए हम सब फिल्म जगत से जुड़े हैं। मेरी बेटी एक्ट्रेस है, मेरा बड़ा बेटा अभिनेता बनना चाहता है और मुझे लगता है कि तैमूर निश्चित तौर पर एक एक्टर होगा, वह पहले से ही हमारा एंटरटेनमेंट कर रहा है।'

तैमूर बन चुके हैं बड़े भाई

मालूम हो कि तैमूर अली खान अब बड़े भाई बन चुके हैं और इस साल फरवरी में उनके छोटे भाई जेह का जन्म हुआ था। 

End of Article