करण जौहर की फिल्म में ताबड़तोड़ एक्शन करते दिखेंगे टाइगर श्रॉफ, मेकर्स ने किया स्क्रू ढीला का ऐलान 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 11:26 AM IST

Karan Johar Announced Film Screw Dheela: करण जौहर ने आज यानी सोमवार को अपनी आगामी फिल्म स्क्रू ढीला का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है। हाल ही में मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है।

करण जौहर की फिल्म में ताबड़तोड़ एक्शन करते दिखेंगे टाइगर श्रॉफ, मेकर्स ने किया स्क्रू ढीला का ऐलान 
Photo Credit: Instagram

Karan Johar Film Screw Dheela Starring Tiger Shroff Announced: आज यानी सोमवार को धर्मा प्रोडक्शंस ने आगामी फिल्म स्क्रू ढीला का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है। हाल ही में मेकर्स ने बेहद जबरदस्त वीडियो शेयर किया है जिसमें टाइगर श्रॉफ बेहतरीन एक्शन स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ देर पहले ही इस वीडियो को शेयर किया गया है जिसे कुछ समय में ही लाखों व्यूज मिल गए हैं। करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ को अपना हीरो चुन लिया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया है। करण जौहर ने यह पोस्ट साझा करते हुए लिखा 'एंटरटेनमेंट के सॉलिड पंच के साथ हम आ रहे हैं, टाइगर श्रॉफ को स्क्रू ढीला में प्रेजेंट करते हुए बहुत उत्साहित हैं, जिसे शशांक खेतान ने निर्देशित किया है।'

Film Screw Dheela Official Announcement, See Here Video

मेकर्स द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा गया कि कुछ गुंडे टाइगर श्रॉफ को बंधक बनाकर रखते हैं। शुरुआत में टाइगर श्रॉफ का किरदार बेहद शरीफ नजर आया जो गुंडों के चंगुल से बचने के लिए कहता है कि वह एक पीटी टीचर है जिसका नाम अखिलेश मिश्रा है। लेकिन वह गुंडे उसकी एक नहीं सुनते हैं। जिसके बाद अखिलेश को एक वीडियो क्लिप दिखाया जाता है जिसमें एक लड़की को बंधक बना कर रखा गया है। वह लड़की अखिलेश को जॉनी कहकर बुलाती है लेकिन जैसे ही वह उसका नाम जोर से लेती है वैसे ही वीडियो बंद हो जाता है और अखिलेश अपने एक्शन अवतार में आ जाता है। इसके बाद वह बेहद कूल और स्टाइलिश अंदाज में गुंडों का सामना करते और उन्हें धूल चटाते हुए नजर आ रहा है। 

कहा जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना को टाइगर के साथ देखा जाएगा। फिलहाल उस वीडियो में जिस लड़की को दिखाया गया था उसका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में बड़े पर्दे पर टाइगर और रश्मिका को एक साथ देखना बेहद दिलचस्प होगा। इस फिल्म के साथ टाइगर को कृति सेनन के साथ फिल्म गणपथ में भी देखा जाएगा। वहीं जल्द ही रश्मिका की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म मिशन मजनू भी रिलीज होने वाली है। रश्मिका को रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में भी देखा जाएगा। 

End of Article