Top Bollywood News: बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं करण जौहर, कार्तिक आर्यन ने कॉफी विद करण पर ली चुटकी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2022, 10:49 PM IST

Bollywood News Today in Hindi, 24 July 2022: करण जौहर सोमवार 25 जुलाई को एक बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं। वहीं, रणबीर कपूर की शमशेरा फिल्म की कमाई में आया मामूली उछाल। जानिए बॉलीवुड की रविवार 24 जुलाई की बड़ी खबरें...

Top Bollywood News: बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं करण जौहर, कार्तिक आर्यन ने कॉफी विद करण पर ली चुटकी?

Bollywood News Today in Hindi, 24 July 2022: करण जौहर सोमवार को एक बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को जानकारी दी है। वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा की कमाई में दूसरे दिन बेहद मामूली इजाफा हुआ है। शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान ने अपने बंगले मन्नत के कुछ हिस्से को दोबारा डिजाइन किया है। अक्षय कुमार एक बार फिर सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले एक्टर बन गए हैं। जानिए बॉलीवुड की रविवार 24 जुलाई की बड़ी खबरें।

डायरेक्टर और फिल्म मेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट (Karan Johar Post) किया है। इसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। करण जौहर ने लिखा, 'खून खराबा होने वाला है। बने रहिए। कल घोषणा होगी।' इसके साथ कैप्शन में करण जौहर ने लिखा, 'कल 10 बजे बने रहिए।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर टाइगर श्रॉफ और रश्मिका मंदाना की फिल्म की घोषणा कर सकते हैं। इस फिल्म को डायरेक्टर शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं।  

कार्तिक आर्यन ने ली कॉफी विद करण पर चुटकी?
दोस्ताना 2 के बाद कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच अनबन  काफी चर्चा में थी। करण जौहर ने हाल ही में कॉफी विद करण सीजन सात में कार्तिक आर्यन पर कमेंट किया था। अब कार्तिक ने इशारों-इशारों में करण जौहर के शो पर चुटकी ली है। कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं रैपिड फायर राउंड वाले शो में बहुत पॉपुलर हूं।' कयास लगाए जा रहे हैं कि कार्तिक आर्यन कॉफी विद करण के ताजा एपिसोड पर चुटकी ले रहे हैं। कॉफी विद करण के तीन में से दो एपिसोड में कार्तिक आर्यन से जुड़ी बात की गई।

दिल बेचारा को दो साल पूरे (Two years of Dil Bechara)
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को दो साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म की एक्ट्रेस संजना सांघी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। संजना सांघी ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े कई छोटे क्लिप का कोलाज शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में संजन ने लिखा, 'किजी बसु ने खुलकर जीने का तरीका हमेशा के लिए सिखा दिया।' गौरतलब है कि दिल बेचारा 24 जुलाई 2020 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।

दूसरे दिन शमशेरा की कमाई में थोड़ा उछाल (Shamshera Box Office Collection Day 2)
रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा की कमाई में दूसरे दिन मामूली सा उछाल आया है। शमशेरा ने पहले दिन 10.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 10.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 20.75 करोड़ रुपए हो गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक रविवार को आखिरी उम्मीद है कि फिल्म की कमाई में उछाल आएगा। फिल्म को मास पॉकेट में अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है, जो एक चिंताजनक बात है। 

अक्षय कुमार बने सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले एक्टर
अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री से सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले एक्टर बन गए हैं। अक्षय कुमार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से सर्टिफिकेट भी मिला है। अक्षय कुमार फिलहाल लंदन में शूटिंग कर रहे हैं।

अक्षय की ओर से उनकी टीम ने यह सम्मान प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार इस वक्त बॉलीवुड के सबसे व्यस्त एक्टर हैं। उनके पास कई फिल्में हैं। अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।

End of Article