Ramayana Box Office Collection Day 14: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण पार्ट 1' को सिनेमाघरों में पहुंचे 14 दिन हो गए हैं। ओपनिंग डे से लेकर अब तक यह मूवी हर गुजरते दिन के साथ नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ 'रामायण' ग्लोबल मार्किट में भी डंका बज रहा है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। आइए देखते हैं फिल्म ने 14वें दिन दुनिया भर में कितने रुपये का बिजनेस किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sidharth Malhotra-Kiara Advani ने बेटी की प्राइवेसी को लेकर की अपील, कहा- 'हम आपसे अनुरोध करते है...')
भारत में 'रामायण' बन गई 1000 करोड़ी
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' ने 14वें दिन भारत में 23.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस कलेक्शन के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' ने 844.40 करोड़ रुपये छाप लिए हैं। वहीं दूसरी ओर इंडिया में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1009.05 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि 14 दिनों के बाद भी दर्शकों को 'रामायण' का भरपूर प्यार मिल रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'सुभानल्लाह बधाई हो...' Aisi Deewangi Dekhi Nahi Kahi का फर्स्ट लुक देखकर गदगद हुए Salman Khan)
'रामायण' का इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशी बाजारों का भी जबरदस्त योगदान रहा है। 14वें दिन 'रामायण' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 8 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 510 करोड़ रुपये अपने नाम किए हैं। भारत में 1009.05 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 14 दिनों में 'रामायण' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1519.05 करोड़ रुपये हो गया है। इस आंकड़े के साथ अब 'रामायण' 1500 करोड़ रुपये कमाने वाली भारत की 5वीं बन गई है।
आमिर खान की 'दंगल' 2070.30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे आगे है। इसके बाद 'धुरंधर: द रिवेंज' ने दुनिया भर में 1813.39 करोड़ रुपये की कमाई की है। 1788.06 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर प्रभास की 'बाहुबली 2' शामिल है। चौथे स्थान पर अल्लू अर्जुन की पुष्पा है, जिसने 1742.10 करोड़ रुपये कमाए था। इस लिस्ट में अब रामायण का नाम 5वें स्थान पर है।
