शहर

पटियाला में बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक ढहा, दो ट्रक फंसे

Patiala Bridge Collapse: पटियाला-संगरूर बाईपास पर गांव पसियाना के पास भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक टूट गया। हादसे में दो ट्रक पुल के अंदर धंस गए, जबकि एक ट्रक में आग लग गई।

Image

पटियाला में भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा

Photo : Times Now Digital

Patiala Bridge Collapse: पंजाब के पटियाला में पटियाला-संगरूर बाईपास पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव पसियाना के पास भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक भरभराकर टूट गया। इस दौरान पुल से गुजर रहे दो भारी ट्रक उसके टूटे हिस्से में धंस गए। हादसे के बाद एक ट्रक में भीषण आग लग गई।

दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

पुल टूटने की तेज आवाज और ट्रक में आग लगने से पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।

पुल टूटने की वजह स्पष्ट नहीं

फिलहाल इस पुल के अचानक टूटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने को लेकर भी अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में जानकारी का इंतजार है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article