टीवी मसाला

Bigg Boss 20: टीआरपी के चक्कर में शो को 2-4 हफ्ते आगे खिसकाने की प्लानिंग में मेकर्स, Salman Khan बने मुसीबत?

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दावा है कि शो को मेकर्स आगे खिसकाने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन ये फैसला सलमान खान पर आकर अटक गया है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) केरियलिटी शो बिग बॉस का टीवी पर 20वां सीजन चल रहा है। इस शो के तीन सीजन ओटीटी पर भी आ गए हैं और अक्सर देखने के लिए मिला है कि मेकर्स कई बार टीआरपी को देखते हुए शो को आगे बढ़ा देते हैं। शुरुआती दिनों में बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को कुछ खास पसंद नहीं किया जा रहा था, लेकिन अब शो में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर हल्ला मचा हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं और इसी बीच बिग बॉस फैन के लिए एक बड़ी खबर आई है। दावा है कि मेकर्स शो को आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: माही विज ने खोली Yung DSA की पोल पट्टी, Love Gill की बेवकूफी पर फूटा बिग बॉस का गुस्सा

    क्या आगे खिसकेगा शो?

    रियलिटी शो बिग बॉस 20 की फिनाले की डेट सामने आ चुकी है। दावा किया जा रहा था कि शो का फिनाले 20 दिसंबर को हो जाएगा। खुद सलमान खान भी कई बार बोल चुके हैं कि चंद हफ्तों बाद फिनाले हैं, लेकिन अब इसमें नया अपडेट आ गया है। दावा है कि मेकर्स शो की सफलता का थोड़ा और फायदा उठाना चाहते हैं और इसी वजह से मेकर्स ने शो को आगे बढ़ाने की प्लानिंग शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि शो को मेकर्स 2 से 4 हफ्ते आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो शो का फिनाले सीधा जनवरी में होगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी-आम्रपाली पर फूटा Gauahar Khan का गुस्सा? Love Gill के सपोर्ट में बोलीं- 'निशाना क्यों बनाया'

      सलमान खान पर अटकीं निगाहें

      हालांकि, मेकर्स का ये प्लान अब सलमान खान पर अटका हुआ है। सलमान खान दिनों अपनी अपमकिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं और इन्ही शूटिंग से समय निकाल निकालकर वह वीकेंड का वार की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। ऐसे में सवाल ये बन रहा है कि क्या सलमान खान आगे जनवरी में वीकेंड का वार और ग्रैंड फिनाले के लिए समय निकाल पाएंगे। ऐसे में अब मेकर्स की निगाहें सलमान खान पर अटकी हुई हैं, जो जल्द ही इस पर फैसला ले सकते हैं। इसके अलावा, मेकर्स इस पर भी विचार कर रहे हैं कि सलमान खान के अलावा वह किसे आगे होने वाले वीकेंड का वार की कमान संभालने के लिए दे सकते हैं। माना जा रहा है कि इस वीकेंड का वार में सलमान खान की तरफ से क्लियर कर दिया जाएगा कि शो एक्सटेंड हो रहा है या नहीं?
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article