बायकॉट धाकड़ हो रहा ट्रेंड, यूजर्स बोले- 'अगर पाखंड का कोई चेहरा होता तो वह कंगना रनौत होता'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 10:50 PM IST

Boycott Dhaakad trending: फिल्म धाकड़ रिलीज से पहले कंगना सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एसएसआर केस एक्सपोज बॉलीवुड? अगर पाखंड का कोई चेहरा होता तो वह कंगना रनौत अवसरवादी नंबर 1 होता...'

बायकॉट धाकड़ हो रहा ट्रेंड, यूजर्स बोले- 'अगर पाखंड का कोई चेहरा होता तो वह कंगना रनौत होता'

Kangana Ranaut used Sushant Singh Rajput case?: कंगना रनौत उन पहले सेलेब्स में से एक थीं, जिन्होंने 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बड़ा कैंपेन चलाया था। कंगना ने सुंशात की डेट पर खुलकर उनके मामले का समर्थन किया था। अब 2 साल बाद प्रशंसक कंगना रनौत पर अपने फायदे के लिए सुशांत सिंह राजपूत के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं और ट्विटर पर #BoycottDhaakad ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस भी सलमान खान के साथ कंगना रनौत की नजदीकियों से खफा नजर आ रहे हैं। जैसा कि आपको याद होगा, कंगना हाल ही में अर्पिता खान द्वारा आयोजित अभिनेता की ईद की पार्टी में देखी गई थीं। यहां तक कि सलमान खान द्वारा धाकड़ का ट्रेलर शेयर करने के बाद उन्होंने शुक्रिया भी अदा किया था।

अब इसी मामले के बाद फिल्म धाकड़ रिलीज से पहले कंगना सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एसएसआर केस एक्सपोज बॉलीवुड? अगर पाखंड का कोई चेहरा होता तो वह कंगना रनौत अवसरवादी नंबर 1 होता #BoycottBollywood #BoycottDhaakad।' एक और ट्वीट में लिखा- 'क्या आप #धाकड़ का बहिष्कार करने जा रहे हैं? मिस फेंगाउट इसने SSR केस को सबसे ज्यादा यूज किया है अपने फायदे के लिए। मतलबी कहीं की..? #Boycott।' 

धाकड़ में अर्जुन रामपाल भी हैं और यह 20 मई, 2022 को रिलीज होने वाली है। धाकड़ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू स्टारर फिल्म भूल भुलैया 2 के साथ क्लैश होगी।

पहले दिन इतने करोड़ कमाएगी धाकड़?
फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और अच्छा रेस्पांस भी मिल रहा है। फिल्म बिजनेस के जानकारों का अनुमान है कि ये फिल्म पहले दिन 5 करोड़ के आसपास ओपनिंग दे सकती है। रजनीश घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कंगना इस फिल्म में एजेंट अग्नि की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी हैं।  

End of Article