हॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं आलिया भट्ट, बोलीं- न्यूकमर की तरह महसूस कर रही हूं...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 10:17 PM IST

Alia Bhatt NERVOUS for Hollywood debut: आलिया भट्ट अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हो चुकी हैं। 'मैं अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए जा रही हूं! फिर से एक न्यूकमर की तरह महसूस कर रही हूं।'

Alia Bhatt Hollywood debut: आलिया भट्ट अब बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं क्योंकि उनके पास अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' है जिसे वो गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ शूट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गुरुवार को आलिया अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हो चुकी हैं। हालांकि इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस काफी नर्वस हैं। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'मैं अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए जा रही हूं! फिर से एक न्यूकमर की तरह महसूस कर रही हूं। बहुत नर्वस! विश मी लक।' बता दें,  आलिया ने अनाउंसमेंट की थी कि वो नेटफ्लिक्स की 'हार्ट ऑफ स्टोन' का हिस्सा होंगी, जिसमें 'वंडर वुमन' स्टार गैल गैडोट और '50 शेड्स ऑफ ग्रे' फेम जेमी डोर्नन होंगे। जब से आलिया ने ये अनाउंसमेंट की है तब से उनके फैंस गैल और जेमी के साथ हॉलीवुड में आलिया के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

End of Article