Rhea Chakraborty पर भड़कीं टीवी एक्ट्रेस Kamya Punjabi, बोलीं- जिसका सिपर था उसे ही संभाल कर रख लेती...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2020, 10:41 AM IST

Kamya Punjabi Slam Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने बताया था कि सुशांत की संपत्ति में से उनके पास एक हैंड रिटन थैंक्यू नोट और एक काले रंग की पानी की बोतल ही है...

Rhea Chakraborty पर भड़कीं टीवी एक्ट्रेस Kamya Punjabi, बोलीं- जिसका सिपर था उसे ही संभाल कर रख लेती...
Photo Credit: Instagram

रिया चक्रवर्ती ने कुछ टाइम पहले ही अपने वकील सतीश मनेशिंदे के जरिए सुशांत का एक कथित 'नोट ऑफ थैंक्स' शेयर किया था। इसमें रिया चक्रवर्ती ने बताया था कि सुशांत की संपत्ति में से उनके पास क्या है। दरअसल इस नोट में एक थैंक्स लिस्ट थी और दावा था कि इससे सुशांत ने अपने जीवन में रिया और उनके परिवार के लिए आभार जताया था। रिया ने बताया था कि यह सुशांत की लिखावट है। इसमें बाबू मैं हूं, लिलू शोबिक (रिया के भाई) हैं, सर मेरे डैड हैं, मैम मेरी मॉम हैं, फ्रॉड उनका कुत्ता है जिसके लिए सुशांत ने धन्यवाद नोट लिखा था। इस हैंड रिटन नोट के अलावा रिया ने बताया था प्रॉपर्टी में सिर्फ एक ब्लैक सिपर(पानी की बोतल) ही उनके पास है। 

सुशांत के फैंस और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने रिया की ओर से शेयर किए गए इस नोट पर सवाल उठाते हुए इसे गलत बताया था। यूजर्स ने यह मानने से इनकार कर दिया था कि आभार नोट दिवंगत अभिनेता ने लिखा है और हैंडराइटिंग पर भी सवाल उठाए हैं। अब टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी रिया चक्रवर्ती के इस नोट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

काम्या पंजाबी ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को जबाव देते हुए लिखा, 'जिसका सिपर था उसे ही संभाल कर रख लेती... #SSRMurderCase #JusticeForSushant #Warriors4SSR।' आपको बता दें, काम्या पंजाबी की ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। इसे यूजर्स लगातार शेयर कर सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। 

रिया चक्रवर्ती से 8 घंटे चली पूछताछ
सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं दूसरी तरफ मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय जांच में जुट गया है। न‍िदेशालय यानि ईडी एक बार रिया चक्रवर्ती से 8 घंटे लंबी पूछताछ कर चुका है। रिया चक्रवर्ती के भाई से भी 18-20 घंटे तक ईडी ने पूछताछ की है। ईडी ने रिया चक्रवर्ती से कुछ अहम सवाल किए हैं। रिया से पूछा गया कि आपका कमाई का जरिया गया है और आपके सुशांत सिंह राजपूत के साथ फाइनेंशियल लिंक कैसे थे। ईडी ने रिया से उनके बैंक खातों की जानकारी और उनके भाई के बिजनेस की जानकारी मांग है। काफी देर तक रिया चक्रवर्ती से ईडी ने पूछताछ की है। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती अपने भाई के साथ ईडी के ऑफ‍िस पहुंची थीं।

End of Article