Bollywood Wedding Celebrations: अपनी शादी में 'कंजूसी' दिखाकर मशहूर हुए थे बॉलीवुड के ये बड़े सितारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 11:50 PM IST

Wedding Celebrations: बॉलीवुड में सितारों के ऐशो-आराम की चर्चाएं तो आपने सुनी ही होंगी, लेकिन क्या आपने कभी इनकी कंजूसी के बारे में सुना है। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने नाम, दौलत और शोहरत तो खूब कमाया है लेकिन अपनी ही शादी में कंजूसी कर बैठे। 

Bollywood Wedding Celebrations: अपनी शादी में 'कंजूसी' दिखाकर मशहूर हुए थे बॉलीवुड के ये बड़े सितारे
Photo Credit: Twitter

Famous Celebrities Wedding Celebrations: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जो अपनी फिल्मों से बेशुमार दौलत कमाते हैं और आज के समय में वह अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। यह सितारे अपनी शानो शौकत के लिए अपनी जिंदगी की छोटी बड़ी खुशी में पैसा पानी की तरह बहा देते हैं। लेकिन बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जो करोड़ों-अरबों की संपत्ति के मालिक हैं फिर भी कंजूसी का कीड़ा इन्हें काट चुका है। बॉलीवुड स्टार हो या आम व्यक्ति सबकी अपनी जिंदगी में शादी का एक अलग ही महत्व होता है। गरीब से गरीब व्यक्ति भी कर्ज उधार लेकर शादी में पानी की तरह पैसा बहाता है।

इसके मुकाबले बॉलीवुड की बात करें तो सेलिना जेटली, कुणाल कपूर, मनोज बाजपेई आदि सुपर स्टार जोकि करोड़ों संपति के मालिक हैं, इन्होंने अपनी शादी में कंजूसी दिखाई थी। यही कारण रहा की आज यह सभी बॉलीवुड कलाकार मशहूर हैं। जिन्हें इनकी अदाकारी, एक्टिंग के लिए तो जाना ही जाता था लेकिन कंजूसी के मामले में भी मशहूर हैं।

रानी मुखर्जी
बॉलीवुड में अपनी अदायगी से जलवा दिखाने वाली रानी मुखर्जी का नाम कंजूसों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। रानी मुखर्जी ने मशहूर डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से को थी। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे की रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी में केवल 20 लोग शामिल थे। वही रानी ने अपनी शादी में कुछ खास इंतजाम नहीं किया था। इससे आप उनकी कंजूसी का अंदाजा लगा सकते है।

जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। आज के इस समय में जॉन का काम टॉप अभिनेताओं की लिस्ट में भी आता है। जॉन ने इंडस्ट्री में खूब नाम, दौलत शोहरत, इज्जत सब कमाया है, वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी है। जॉन अब्राहम ने 3 जनवरी साल 2014 में एक कनाडा की लड़की प्रिया रुंचाल से छुपछुपा कर अपनी शादी रचाई थी। वहीं जॉन ने अपनी शादी में एक भी अभिनेता को इनवाइट नहीं किया था। इससे उनकी भी कंजूसी का बखूबी अंदाजा लगाया जा सकता है।

बॉलीवुड में कई मशहूर हस्तियां ऐसी भी हैं जिनकी शादी सबसे ग्लैमरस और चर्चित वेडिंग अफेयर्स रहीं। इन शादियों ने फैंस को चौंका दिया। जबरदस्त मीडिया कवरेज वाली ये जबरदस्त, बेहद महंगी शादियां देश की चर्चा बन गईं और लंबे समय तक फैंस को याद रहेंगी।

End of Article