जान्हवी कपूर की बोल्ड ड्रेस देख यूजर ने किए ऐसे कमेंट, सोशल मीडिया पर बुरी तरह हुईं ट्रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 08:54 AM IST

Janhvi Kapoor Bold Look: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हाल ही में दोस्तों संग डिनर करने पहुंचीं। इस दौरान उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिला जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

जान्हवी कपूर की बोल्ड ड्रेस देख यूजर ने किए ऐसे कमेंट, सोशल मीडिया पर बुरी तरह हुईं ट्रोल

Janhvi Kapoor Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अक्सर अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर से वो अपने बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल हाल ही में जान्हवी मुंबई के रेस्टोरेंट में स्काई ब्लू जंपसूट पहनकर पहुंचीं जिसे लेकर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

जान्हवी कपूर पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट 

जान्हवी हाल ही में रेस्टोरेंट पहुंचीं जहां एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी नजर आईं। इस दौरान जान्हवी ने बैकलेस ब्लू जंपसूट पहना था। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं साथ ही 'अच्छे कपड़े' पहनने तक की सलाह दे रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना किम कार्दशियन से कर दी। एक यूजर ने कमेंट किया 'प्लीज शालीन कपड़े पहनें' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि जान्हवी को कपड़े पहनने का तरीका नहीं आता। कुछ यूजर्स ने लिखा कि जान्हवी किम कार्दशियन बनना चाहती हैं। तो एक यूजर ने कमेंट कर उन्हें सस्ती काइली जेनर बताया। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें बोल्ड ड्रेस नहीं पहनने तक की सलाह भी दे डाली। 

जान्हवी के सपोर्ट में उतरे फैंस

हालांकि ऐसे यूजर्स की भी कमी नहीं है जिन्होंने जान्हवी को सपोर्ट किया। जान्हवी को सपोर्ट करते हुए उनके फैंस ने लिखा कि उन्होंने अच्छी तरह इस ड्रेस को कैरी किया है तो कुछ ने लिखा कि इस ड्रेस में भी जान्हवी हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि उनके साथ नजर आईं अनन्या पांडे इस दौरान व्हाइट क्रॉप टॉप और व्हाइट रिप्ड जींस पहने नजर आईं।

साल 2018 में किया था डेब्यू

जान्हवी कपूर की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें वो ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं। इसके बाद वो घोस्ट स्टोरीज, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल और रूही में नजर आ चुकी हैं। अब जान्हवी कार्तिक फिल्म दोस्ताना में और करण जौहर की पीरियड फिल्म तख्त में दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस तमिल फिल्म कोलमवू कोकिला के हिंदी रीमेक 'गुड लक जैरी' में नजर आएंगी, जिसे आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं।

End of Article