उमराव जान की रेखा बनीं जान्हवी कपूर, 'दिल चीज क्या है' गाने पर एक्ट्रेस की अदाओं ने लूट ली महफिल 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 03:51 PM IST

Janhvi Kapoor Dance Video: बॉलीवुड अदाकारा जान्हवी कपूर आए दिन अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरें और फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अदाकारा ने अपना एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।  

उमराव जान की रेखा बनीं जान्हवी कपूर, 'दिल चीज क्या है' गाने पर एक्ट्रेस की अदाओं ने लूट ली महफिल 
Photo Credit: Instagram

Janhvi Kapoor Dance Video: जान्हवी कपूर को आखिरी बार अपनी ओटीटी फिल्म गुड लक जैरी में देखा गया था। इस फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस की वजह से अदाकारा जमकर तारीफें बटोर रही थीं। जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अदाकारा ने अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इन वीडियोज में देखा जा सकता है कि जान्हवी कपूर उमराव जान की रेखा बनकर दिल चीज क्या है गाने पर डांस कर रहे हैं। 

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं जो सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रही हैं। जान्हवी कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वह कभी पोज देते हुए तो कभी सोते हुए नजर आ रही हैं। इन्हीं फोटोज के बीच अदाकारा ने अपनी वीडियोज भी साझा की हैं जिसमें वह फिल्म उमराव जान के गाने दिल चीज क्या है पर क्लासिकल डांस करती हुई नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर के डांस मूव्स और उनके एक्सप्रेशंस ने लोगों को अपना कायल बना दिया है। जान्हवी कपूर को यह डांस करता देख लोगों को रेखा की याद आ गई। इस डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि अदाकारा ने अनारकली ड्रेस पहनी है जिसमें व्हाइट लेस लगा हुआ है।

जैसे ही जान्हवी कपूर ने अपनी यह तस्वीरें और वीडियोज शेयर की वैसे ही लोगों ने जमकर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'मैंने दुनिया के सात अजूबों के बारे में सुना था, लेकिन आठवां आज देख लिया।' वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'यह कितनी ऑसम है यार।' जान्हवी कपूर के एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा 'आपकी आंखें किसी की याद दिलाती हैं, वह आपकी मां श्रीदेवी हैं। मुझे आप पर‌ क्रश है।'

End of Article