अगले साल केएल राहुल संग सात फेरे लेंगी अथिया शेट्टी, शादी के लिए चुनी है बेहद खास जगह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 10:39 AM IST

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनकी शादी की खबरें भी आती रहती हैं। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अगले साल शादी करेंगे और इसके लिए उन्होंने खास जगह चुनी है।

अगले साल केएल राहुल संग सात फेरे लेंगी अथिया शेट्टी, शादी के लिए चुनी है बेहद खास जगह

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के बारे में सब जानते हैं कि वो पिछले कुछ समय से क्रिकेटर के.एल राहुल को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें शेयर करते हैं और खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। पिछले कुछ समय से दोनों की शादी को लेकर भी तमाम तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। अब इसे लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। 

कब और कहां होगी शादी?

बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने एएनआई को यह जानकारी दी कि दोनों अगले साल की शुरुआत में शादी कर सकते हैं। इस सूत्र के मुताबिक, केएल राहुल और अथिया शेट्टी अगले साल जनवरी में शादी करेंगे। यह शादी महाराष्ट्र में एक बेहद खास जगह पर होगी और यह है सुनील शेट्टी का खंडाला स्थित बंगला। पहले भी यह जानकारी सामने आई थी कि दोनों ने शादी के लिए फाइव स्टार होटल की जगह सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले 'जहान' को चुना है जहां वो करीबियों की मौजूदगी में शादी करेंगे। 

सामने आई ये जानकारी

कथित तौर पर, राहुल ने इस बारे में क्रिकेट काउंसिल को इस बारे में जानकारी दी है। अथिया के एक क्लोज फैमिली मेंबर ने भी यह जानकारी दी। टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी और इसके बाद महाराष्ट्र में दोनों शादी करेंगे।

तीन साल से कर रहें हैं डेट

मालूम हो कि अथिया और राहुल पिछले करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प के प्रीमियर में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अथिया राहुल के साथ उनके कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दौरों पर जाती हैं। सोशल मीडिया पर जन्मदिन के मौके पर भी दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल मुंबई में आलीशान 4BHK सी- फेसिंग अपार्टमेंट किराये पर रह रहा है।  यह अपार्टमेंट बांद्रा के कार्टर रोड़ पर है, जिसका एक महीने का किराया करीब 10 लाख रुपये है।

End of Article