किसने करवाई विक्की कौशल से पहली मुलाकात, 'कॉफी विद करण 7' में कैटरीना कैफ ने खोल दिए लव स्टोरी के सारे राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 02:15 PM IST

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 7 में कैटरीना कैफ एक्टर ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ पहुंचीं। यहां उन्होंने बताया कि कैसे और कहां उनकी विक्की कौशल से पहली मुलाकात हुई थी।

किसने करवाई विक्की कौशल से पहली मुलाकात, 'कॉफी विद करण 7' में  कैटरीना कैफ ने खोल दिए लव स्टोरी के सारे राज

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण का सातवां सीजन चल रहा है जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। इस शो में सेलेब्स आते हैं और अपनी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में बात करते हैं। अब तक इस सीजन में भी कई सेलेब्स शो में खुद से जुड़े अनसुने किस्से शेयर कर चुके हैं। शो में अब एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपने को- एक्टर्स ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी। 

विक्की से मिलना बताया 'किसमत'

हॉटस्टार स्पेशल कॉफी विद करण सीजन 7 में पहुंचीं कैटरीना शो में अपने पति व एक्टर विक्की कौशल के बारे में और अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करती दिखेंगी। शो में उन्होंने बताया कि किस तरह उनकी और विक्की कौशल की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। कैटरीना ने बताया कि वो विक्की के बारे में कुछ नहीं जानती थीं, लेकिन उनका मिलना किसमत है।

किसने करवाई थी पहली मुलाकात

चैट शो में कैटरीना कैफ ने कहा कि विक्की कभी उनकी 'रडार' पर थे ही नहीं। कैटरीन ने कहा, "मैं उनके बारे में ज्यादा जानती भी नहीं थी। वह सिर्फ एक नाम था जिसे मैंने सुना था लेकिन कभी उनके साथ काम नहीं किया था। लेकिन फिर, जब मैं उनसे मिली, तो मैं उन पर फिदा हो गई।' कैट ने आगे ये भी बताया कि वो पहली इंसान जिससे उन्होंने विक्की के बारे में शेयर किया था वो  निर्देशक जोया अख्तर थीं, जिनकी पार्टी में वो विक्की से पहली बार मिली थीं। 

पिछले साल हुई थी शादी

ऐसे में विक्की के साथ अपने रिलेशनशिप को अनएक्सपेक्टेड और ऑउट ऑफ ब्लू बताते हुए कैटरीना ने शेयर किया और कहा, 'यह मेरी डेस्टिनी थी और यह वास्तव यह होना था। इतने सारे संयोग थे कि एक समय पर यह सब बेहद अनरियल  लगने लगा।' मालूम हो कि कैटरीना और विक्की ने पिछले साल 09 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर के होटल में शादी की थी। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 

End of Article