Hrithik Roshan And Saif Ali Khan Film Vikram Vedha Teaser Release Date: लंबे समय के बाद ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस बार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ गैंगस्टर ड्रामा फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। विक्रम वेधा की टीम फिल्म के टीजर (Vikran Vedha Teaser) को लाल सिंह चड्ढा के साथ जारी करने वाली थी लेकिन आखिरी वक्त पर इस प्लान को कैंसिल कर दिया गया था। फिलहाल इसका कारण फिल्म के मेकर्स को ही पता है। लेकिन अब जल्द ही ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के फैंस को इस फिल्म का टीजर देखने को मिलेगा (Vikram Vedha Teaser Release)।
बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के अनुसार, रिलायंस विक्रम वेधा का टीचर बुधवार यानी कल 24 अगस्त को सुबह 11:00 बजे रिलीज करने वाला है। सोर्स ने कहा 'आज मीडिया स्क्रीनिंग है लेकिन इस फिल्म का टीजर बुधवार सुबह को जारी होने वाला है।' इसके साथ सूत्र ने यह भी बताया कि इस फिल्म का टीजर दर्शकों को पक्का अपना दीवाना बना देगा। इस फिल्म का टीचर 1 मिनट और 46 सेकेंड लंबा होने वाला है जो एक्शन, डायलॉग और थ्रिलर से भरपूर होगा।

इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने बहुत ही टाइट मार्केटिंग स्ट्रेटजी बनाई है। यह कुल 35 दिनों का कैंपेन होने वाला है जिसमें फिल्म के टीजर रिलीज से लेकर फिल्म रिलीज शामिल है। सबसे पहले इस फिल्म का टीजर जारी होगा उसके बाद सितंबर महीने के पहले हफ्ते में ट्रेलर को लाॅन्च किया जाएगा। ट्रेलर के बाद इस फिल्म के कुछ गाने रिलीज किए जाएंगे और अंत में यह फिल्म इस वर्ष 30 सितंबर को जारी होगी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के साथ राधिका आप्टे और रोहित सराफ को मुख्य भूमिका में देखा जाएगा।

