बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सबसे चर्चित और पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर से वो खबरों में हैं और इसकी वजह है कि वो पार्टी के बाद खराब मूड में नजर आई। दरअसर जान्हवी का नाम अक्सर ओरहान अवात्रामणि के साथ जुड़ता रहा है। हाल ही में जान्हवी ओरहान संग पार्टी करने पहुंचीं लेकिन वहां से लौटते हुए परेशान नजर आईं, जिसके कारण वो चर्चा में हैं। जान्हवी के फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर वो परेशान क्यों नजर आईं? इस दौरान लिटिल ब्लैक ड्रेस के साथ जान्हवी ने हाइ बालों को टाई किया था, जिसमें वो खूबसूरत तो लग रही थीं लेकिन फैंस उनके खराब मूड की वजह जानना चाहते हैं।
End of Article

