Hello Awards 2022 में सिद्धार्थ मलहोत्रा ने संभाली कृति सेनन की ड्रेस, देखें Rekha समेत हिट-फ्लॉप फैशन Pics

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2022, 08:54 AM IST

Hello Hall Of Fame Awards 2022: मुंबई में हाल ही में हैलो हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2022 का आयोजन किया गया जहां कई सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान एक्ट्रेस रेखा का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। देखें अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए सितारों की फोटोज।

Hello Awards 2022 में सिद्धार्थ मलहोत्रा ने संभाली कृति सेनन की ड्रेस, देखें Rekha समेत हिट-फ्लॉप फैशन Pics
Photo Credit: Instagram

Celebrities Look From Hello Awards 2022: मुंबई में हैलो हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2022 का आयोजन किया गया जहां कई सेलेब्स पहुंचे और उनका खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। यह अवॉर्ड नाइट 13 मार्च को आयोजित की गई जिसमें बॉलीवुड सितारों का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। इस अवॉर्ड फंक्शन में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, रेखा, कृति सेनन, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे, रेखा, सिद्धार्थ मलहोत्रा, कार्तिक आर्यन, शमिता शेट्टी और राकेश बापट शामिल हुए। 

फैंस हमेशा अपने पसंदीदा सेलेब्स के बारे में जानना चाहते हैं कि वो किस लुक में नजर आए और कैसे दिखे। तो हम आपको बता रहे हैं सेलेब्स के बारे में कि रेड कार्पेट पर वो किस लुक में नजर आए। यहां देखें हेलो हॉल ऑफ फेम अवार्ड में कैसा रहा किस सेलेब का लुक। 

हिट रहा इन सेलेब्स का लुक

अनन्या पांडे

अवॉर्ड नाइट में एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी शामिल हुईं। इस दौरान वो ब्लैक शीर ड्रेस में दिखीं। उन्होंने नेट वाली क्लासी सी- थ्रू ड्रेस पहनी। उनकी ये ड्रेस सामने से शॉर्ट थी जबकि पीछे से लॉन्ग ट्रेल थी। इस लुक के साथ उन्होंने समुराई ब्रेड बनाई। अनन्या का ये लुक हिट रहा। 

रेखा

एक्ट्रेस रेखा सिल्वर- आइवरी कलर की साड़ी में रॉयल लुक में दिखीं। इसके साथ उन्होंने हेली ईयररिंग्स पहने, बालों में गजरा लगाया और हमेशा की तरह रेड लिपस्टिक और सिंदूर लगाए नजर आईं। इस लुक में वो हमेशा की तरह खूबसूरत लगीं। 

कृति सेनन

एक्ट्रेस कृति सेनन यहां पेस्टल पर्पल कलर के रफल्ड स्ट्रैपलेस गाउन में पहुंचीं। इस लुक में वो काफी अच्छी लग रही थीं। 

कियारा आडवाणी

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी यहां लेमन यलो कलर के थाई हाई स्लिट गाउन डीप नेक गाउन में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ब्रेड बनाई। कियारा का ये लुक हिट रहा।

इन एक्ट्रेसेस के लुक ने किया निराश

तापसी पन्नू और शमिता शेट्टी

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी यहां डीप नेक ब्लैक कलर की सी- थ्रू फ्लोरल गाउन पहनकर पहुंचीं। तो वहीं तापसी पन्नू रेड कलर का नूडल स्ट्रैप गाउन पहनकर पहुंचीं। इसके साथ उन्होंने बन बनाया और सिल्वर ईयररिंग्स पहने। शमिता और तापसी के लुक ने निराश किया। 

सिद्धार्थ ने संभाली कृति सेनन की ड्रेस

अवॉर्ड फंक्शन में कृति फोटोग्राफर्स को पोज देने जा रही थीं कि तभी सिद्धार्थ मलहोत्रा वहां आए और कृति की मदद करते हुए उनकी ड्रेस उठाने में मदद की। फैंस को सिद्धार्थ का इसतरह कृति की मदद करना बहुत पसंद आया और वे उन्हें जेंटल मैन बताकर सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं। सिद्धार्थ- कृति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हालांकि सिद्धार्थ का कियारा आडवाणी की जगह कृति के साथ नजर आना कुछ फैंस को अजीब भी लगा। 

ये एक्टर्स भी आए नजर

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मलहोत्रा यहा ब्लैक क्लासी फॉर्मल सूट में पहुंचे जिसमें वो काफी हॉट लगे। तो वहीं अक्षय कुमार और विक्की कौशल का लुक भी हिट रहा। एक्टर राकेश बापट भी काफी अच्छे लग रहे थे।

वहीं बात एक्टर लेकिन कार्तिक आर्यन के लुक की करें तो उन्होंने ब्लू कलर के सूट को व्हाइट टी-शर्ट के साथ पहना। साथ ही उनकी ओवर साइज्ड पैंट्स ने इस लुक को और खराब किया। 

End of Article