Rekha Interview: अभिनेत्री नहीं, पत्‍नी बनकर बच्‍चे संभालना चाहती थीं रेखा, ऐसी थी उनकी फैमिली प्‍लानिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2021, 06:55 AM IST

Rekha on Family Planning: बॉलीवुड की दिग्‍गज अदाकारा रेखा की जिंदगी किसी रहस्‍य से कम नहीं। रेखा ने कहा था कि वह कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। जानिए क्‍या थी उनकी फैमिली प्‍लानिंग-

Rekha Interview: अभिनेत्री नहीं, पत्‍नी बनकर बच्‍चे संभालना चाहती थीं रेखा, ऐसी थी उनकी फैमिली प्‍लानिंग

Actress Rekha on Family Planning and Kids: बॉलीवुड की दिग्‍गज अदाकारा रेखा की जिंदगी किसी रहस्‍य से कम नहीं। उनकी जिंदगी एक ऐसी किताब की तरह है जिसके पन्‍ने पलटने पर कई रोमांचक बातें सामने आएंगी। एक समय अपनी खूबसूरती और अदाकारी से सिनेमा पर राज करने वाली रेखा का आज भी वह करिश्‍मा बरकरार है। हाल ही में रेखा स्‍टार प्‍लस के टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्‍यार में' के प्रोमो में नजर आईं तो उनकी खूबसूरती दीवाना बना देने वाली थी। 

एक जमाना था जब दर्शक केवल रेखा की वजह से ही फ‍िल्‍में देखा करते थे। दीवानगी ऐसी थी कि रेखा की फ‍िल्‍में हाउसफुल जाया करती थीं। जहां रेखा शूट करतीं, वहां लोगों का हुजूम लग जाया करता। रेखा ने अपनी जिंदगी में जो स्‍टारडम देखा वो आमतौर पर बहुत कम लोगों को नसीब हो पाता है। बावजूद इसके रेखा ने हमेशा कहा कि वह अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। अपने एक पुराने इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा था कि उन्‍होंने कभी भी ऐक्‍ट्रेस बनने की प्‍लानिंग नहीं की थी। वह सिर्फ शादी और बहुत सारे बच्‍चे चाहती थीं।

प्‍यार को लेकर कही थी ये बात 

रेखा ने कहा था कि वह ऐसे शख्‍स के साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहती थीं जो दिल से उनकी परवाह करे और उन्‍हें खूब प्‍यार करे। वह कई सारे बच्‍चे चाहती थीं जिन्‍हें वो संभाल सकें और उनकी देखभाल कर सकें। बता दें कि रेखा की शादी को लेकर तो कई तरह की बातें होती हैं लेकिन उनके बच्‍चों को लेकर कभी कोई बात सामने नहीं आई। 

दोस्‍तों को होने लगी जलन

साक्षात्‍कार में रेखा ने बताया कि उनकी एक फ‍िल्‍म से उनके दोस्‍त जलने लगे थे। दरअसल, उनके स्‍कूल के दोस्‍तों को कभी नहीं लगा कि रेखा एक सफल अभिनेत्री बन पाएंगी। लेकिन जब उनकी फिल्‍म 'सावन भादों' हिट हुई तो रेखा हर तरफ छा गईं। जहां देखो उनके ही चर्चे होने लगे। इस बात से रेखा के दोस्‍त उनसे जलने लगे थे। 

End of Article