Ganesh Chaturthi पर नजर आए पुष्पा स्टाइल वाले गणेश जी, वायरल हो रही गणपति की ये तस्वीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 06:15 AM IST

Ganesh Chaturthi 2022, Ganesh Idol Inspired By Pushpa Style: भारत में आज यानी 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज घर-घर में गणपति बप्पा विराजने वाले हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भगवान गणेश की मूर्ति की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं जिनमें वह पुष्पा स्टाइल में नजर आ रहे हैं।

Ganesh Chaturthi पर नजर आए पुष्पा स्टाइल वाले गणेश जी, वायरल हो रही गणपति की ये तस्वीर

Ganesh Chaturthi 2022, Lord Ganesh Idol Inspired By Allu Arjun Pushpa Style: पुष्पा: द राइज के रिलीज के बाद से ही स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। इस फिल्म में उनके टॉकिंग स्टाइल से लेकर उनके डांसिग स्टाइल तक को फैन्स ने खूब कॉपी किया जो हर तरफ ट्रेंड करने लगा। पुष्पा द राइज के लिए फैन्स की ये दीवानगी खत्म ही नहीं हो रही है। ऐसे में गणेश चतुर्थी के पर्व के बीच भी, बप्पा की मूर्तियों पर पुष्पा का स्टाइल दिखने लगा है।

वैसे गणेश चतुर्थी एक ऐसा त्योहार है जिसे जनता के बीच पूरे उत्साह और लगन के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर लोग ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा का स्वागत करते हैं लेकिन इस बार बप्पा को घर लाने का एक्साइटमेंट एक अलग ही लेवल पर दिख रहा है। 

जब पुष्पा स्टाइल में बप्पा की मूर्तियों ने की एंट्री 

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं जिनमें गणपति बप्पा को पुष्पा स्टाइल में देखा गया। जिसने भी यह तस्वीरें देखीं वह दंग रह गया। आपको अल्लू अर्जुन का वह डायलॉग तो याद ही होगा जिसमें वह अपने दाढ़ी पर हाथ फिराते हुए कहते हैं 'मैं झुकेगा नहीं।' ठीक इसी अंदाज में गणेश जी की इस मूर्ति को देखा गया। कहा जा सकता है कि ये अल्लू अर्जुन की दीवानगी और स्टारडम का जीता जागता उदाहरण है जो फिल्म के रिलीज के इतने लंबे समय बाद भी खत्म होती नहीं दिख रही है।

17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई यह फिल्म इतनी हिट हुई कि पुष्पा की सफलता के बाद अभिनेता को बॉलीवुड से लेकर टॉप ब्रैंड्स सहित हर जगह से नए ऑफर मिल रहे हैं। ऐसे में अब अगर उनके हॉलीवुड डेब्यू की खबर सच होती है, तो यह पूरी तरह से 2022 की सबसे बड़ी खबर बन जाएगी।

End of Article