Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Picture: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर के साथ इस वर्ष फरवरी के महीने में शादी की थी। एक इंटिमेट सेरेमनी के दौरान इस कपल ने अपने रिश्ते को नया नाम दिया था। उनकी शादी के फंक्शन में परिजनों के साथ करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। अब यह दोनों खुशी-खुशी अपना वैवाहिक जीवन एक साथ बिता रहे हैं। शादी के बाद जब फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थीं तब वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हाल ही में फरहान अख्तर ने अपनी शादी की एक और तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है जिसे देखने के बाद लोग उनकी पत्नी शिबानी से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।
फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी शिबानी की एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह रेड गाउन में बहुत स्टनिंग लग रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि शिबानी खिलखिला कर हंस रही हैं। वहीं फरहान अख्तर अपनी दुल्हन से अपनी नजरे नहीं हटा पा रहे हैं। यह तस्वीर साझा करने के साथ फरहान अख्तर ने अपनी पत्नी के लिए एक खूबसूरत शायरी भी लिखी। यह तस्वीर साझा करने के साथ फरहान अख्तर ने कैप्शन में लिखा 'तुम हंसती रहो बस यूं ही, मैं यूं ही बस देखता रहूं'।
ना ही सिर्फ फरहान अख्तर बल्कि लोगों की नजरें भी शिबानी के खूबसूरत चेहरे से नहीं हट रही हैं। इस तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए शिबानी दांडेकर ने अपने पति को लव यू कहने के साथ उन्हें ढेर सारा प्यार और खुशियां देने के लिए धन्यवाद भी कहा। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। ऋतिक रोशन, आशुतोष गोवारिकर, फराह खान और रिया चक्रवर्ती समेत कई सेलेब्स को इनकी शादी के दौरान स्पाॅट किए गए थे।

