Kya Yehi Pyar Hai गाने में नुसरत और सनी कौशल के किस सीन ने मचाया बवाल, देखिये वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2022, 12:25 PM IST

अरमान मलिक का नया गाना क्या यही प्यार है इंटरनेट पर रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। गाने में सनी कौशल और नुसरत भरूचा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। खासतौर पर उनके किस सीन के तो बहुत चर्चे हैं।

Kya Yehi Pyar Hai Latest Hindi Song: अरमान मलिक बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हैं, अरमान अपनी आवाज से श्रोताओं के दिलों में खासा पहचान बना चुके हैं। कुछ घंटे पहले अरमान का नया गाना क्या यही प्यार है टी सीरीज पर रिलीज हुआ है। गाने में सनी कौशल और नुसरत की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, नुसरत ने गाने में सनी कौशल की गर्लफ्रैंड का रोल निभाया है। गाने में सनी कौशल की मासूमियत एक बार फिर फैंस को उनके करीब ले आई है। इस गाने में प्यार से जुड़ी हर चीज को सेलिब्रेट किया किया जा रहा है। वहीं गाने में कुछ सेकेंड के किसिंग सीन ने इसे और भी हिट बना दिया है।

आपको शायद ही पता होगा कि ये गाना आर डी बर्मन के आइकॉनिक कंपोजिशन में से एक है, जिसे लता दीदी और किशोर कुमार ने अपनी शानदार आवाज दी थी। वहीं अब अरमान मलिक ने इसे मॉडर्न तरीके प्रदर्शित किया है। अरमान एक फ्रेश पर्सपेक्टिव के साथ आए हैं, जिसे आज के युवा बेहद पसंद कर रहे हैं। गाने को कुछ ही घंटो में 50 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। रश्मि वियाग ने इसके शानदार लिरिक्स दिए हैं, जबकि अमाल मलिक ने गाने को कंपोज किया है।

End of Article