Exclusive: सुसाइड से पहले साउथ में प्रॉपर्टी के दाम ढूंढ रहे थे सुशांत, मुंबई पुलिस के दावों पर उठे सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2020, 08:44 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर मुंबई पुलिस ने कहा था कि उन्होंने सुसाइड से पहले गूगल पर अपना नाम सर्च किया था। इसके अलावा उन्होंने दर्द रहित मौत के तरीके सर्च किए थे। अब पुलिस की दावों की पोल खुल रही है।

Exclusive: सुसाइड से पहले साउथ में प्रॉपर्टी के दाम ढूंढ रहे थे सुशांत, मुंबई पुलिस के दावों पर उठे सवाल

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई आज रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती से  पूछताछ कर रही है। वहीं, अब सुशांत की मौत पर मुंबई पुलिस के दावे पर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के दावों से विपरीत सुशांत ने सुसाइड से पहले दर्द रहित मौत के बारे में सर्च नहीं किया था। 

Times Now को सुशांत की जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि सुशांत ने सुसाइड से कुछ घंटे पहले हिमाचल प्रदेश, केरला और कूर्ग (कर्नाटक) में प्रॉपर्टी के दाम गूगल पर ढूंढ रहे थे। वह इन जगह पर ऑर्गेनिक फार्मिंग करना चाहते थे। 

आपको बता दें कि मुंबई पुलिस के चीफ परमबीर सिंह ने कहा था कि- 'सुशांत सिंह राजपूत गूगल पर दर्द रहित मौत सर्च करते थे। इसके अलावा बायपोलर डिसऑर्डर सर्च करते थे। अपना नाम सर्च किया करते थे और जब दिशा सालियान के साथ उनका नाम आया तो वह परेशान हो गए थे।' 

रिया चक्रवर्ती ने भी किया था खुलासा 
रिया चक्रवर्ती ने भी कुछ न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था कि- 'मई में सुशांत साउथ इंडिया के शहर कूर्ग में सेटल होने की प्लानिंग कर रहे थे। उन्होंने अपने वकील, फ्लैटमेट्स और अपने दूसरे दोस्त आयुष शर्मा को फोन करके बताया था।'

रिया चक्रवर्ती ने कहा- 'सुशांत पहले बीर (हिमाचल प्रदेश) शिफ्ट होने का प्लान बना रहे थे। सुशांत सोच रहा था कि वह छह महीने के लिए शूटिंग के लिए आएंगे। वह पहाड़ों में अपना आशियाना बनाना चाहते थे। उसे पहाड़, शांति और खेती चाहते थे।'

सरकारी गवाह बनने को तैयार दीपेश-सिद्धार्थ पिठानी 
सुशांत केस में एक अहम मोड़ आ गया है। सुशांत के दोस्त रहे सिद्धार्थ पिठानी और नौकर दीपेश सावंत ने सरकारी गवाह बनने की ख्वाहिश जताई है। ये दोनों ही आठ जून से 14 जून तक सुशांत के अपार्टमेंट में थे। 

सुशांत को यदि कोई ड्रग भी दी गई है तो इन दोनों को जानकारी हो सकती है। इसके अलावा ये दोनों ही बता सकते हैं कि सुशांत और रिया के बीच क्या हुआ था। इसके बाद ही रिया घर छोड़कर गई थीं।

End of Article