Brahmastra के बाद Doctor G बनी बॉलीवुड की उम्मीद, क्या रणबीर को पछाड़कर अब आयुष्मान खुराना बन पाएंगे BO किंग! 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 08:31 PM IST

Ayushmann Khurrana And Rakulpreet Singh Film Doctor G Release Date: ब्रह्मास्त्र के बाद अब लोगों की उम्मीद आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह की फिल्म डॉक्टर जी पर टिक गई है। खबरों के अनुसार, अब यह फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है। आप इस फिल्म की रिलीज डेट यहां देख सकते हैं।

Brahmastra के बाद Doctor G बनी बॉलीवुड की उम्मीद, क्या रणबीर को पछाड़कर अब आयुष्मान खुराना बन पाएंगे BO किंग! 

Doctor G Starring Ayushmann Khurrana And Rakulpreet Singh Release Date: बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। प्रशंसनीय प्रदर्शन देने के बाद अब इस फिल्म को आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह की फिल्म डॉक्टर जी कड़ी टक्कर देने के लिए आ रही है। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह की फिल्म डॉक्टर जी इस साल अक्टूबर के महीने में रिलीज होने वाली है। पिछले वर्ष अप्रैल के महीने में इन दोनों सितारों ने अपनी आगामी फिल्म पर काम शुरू किया था। अनेक स्टार आयुष्मान खुराना को इस फिल्म में डॉक्टर उदय गुप्ता के किरदार में देखा जाएगा। उनके साथ इस फिल्म में शेफाली शाह और शीबा चड्ढा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली हैं। 

कुछ खबरों के अनुसार, आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह की यह फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है। पिंकविला की एक खबर के अनुसार, डॉक्टर जी 14 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है। अक्टूबर के महीने में दिवाली के धमाके के साथ एंटरटेनमेंट का धमाका का भी होने वाला है। इस खास त्यौहार के मौके पर बॉलीवुड की कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। 24 अक्टूबर को अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु रिलीज होगी तो वहीं अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह की फिल्म थैंक गॉड दस्तक देगी। 

ऐसे में आयुष्मान खुर्राना और रकुलप्रीत सिंह की फिल्म डॉक्टर जी को बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाने के लिए 10 दिन का समय मिल रहा है। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या डॉक्टर जी ब्रह्मास्त्र को कड़ी टक्कर दे पाएगी या नहीं और क्या आयुष्मान खुराना बॉक्स ऑफिस किंग बन पाएंगे या नहीं। इसके साथ यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि रक्षा बंधन जैसी फ्लॉप फिल्म देने के बाद क्या अक्षय कुमार वापस बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा पाएंगे? फिलहाल यह तो रिलीज के समय ही पता चलेगा।

End of Article