दीपिका पादुकोण का दिखा न्यांजा ग्रीन आउटफिट में स्टनिंग अवतार, कान्स से लौटने के बाद कैजुअल लुक से छाईं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 11:31 AM IST

Deepika Padukone nyanza green pantsuit look: दीपिका पादुकोण ने न्यांजा ग्रीन ब्लेजर को सफेद टी और सफेद स्नीकर्स के साथ पैयर किया था। कान्स में ग्लैमरस लुक से छाईं दीपिका का ये कूल लुक भी फैन्स को खूब पसंद आ रहा है...

दीपिका पादुकोण का दिखा न्यांजा ग्रीन आउटफिट में स्टनिंग अवतार, कान्स से लौटने के बाद कैजुअल लुक से छाईं

Deepika Padukone Airport Look: दीपिका पादुकोण पिछले कुछ दिनों से कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में अपने फैशन चॉइस को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके सभी आउटफिट शानदार रहे हैं और ये उनके फैन्स के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं था। इस साल खास बात ये थी कि फिल्म समारोह अभिनेत्री के लिए स्पेशल था क्योंकि उन्होंने जूरी सदस्य के रूप में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। कान्स 2022 का सफर खत्म होने के बाद अब दीपिका मुंबई लौट आई हैं।

दीपिका पादुकोण को इस दौरान एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दीपिका को यहां पर न्यांजा ग्रीन कलर का पैंटसूट पहने देखा गया, मीडिया फोटोग्राफर को एक्ट्रेस ने काफी पोज भी दिए। दीपिका का ये स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस लुक के साथ अभिनेत्री ने काले रंग के सनग्लासेस पहने थे और अपने बालों को हल्का कर्ल करके खुला छोड़ रखा था। 

दीपिका पादुकोण ने न्यांजा ग्रीन ब्लेजर को सफेद टी और सफेद स्नीकर्स के साथ पैयर किया था। जो कि बेहद कूल दिख रहा था। कान्स में ग्लैमरस लुक से छाईं दीपिका का ये कूल लुक भी फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। कार में बैठने से पहले दीपिका ने फोटोग्राफर्स को खूब पोज भी दिए और उनसे बात भी की। 

जैसा कि हम जानते हैं दीपिका पादुकोण ने कान्स के आखिरी दिन भी जाते-जाते अपने खूबसूरत लुक से रेड कार्पेट पर पूरी दुनिया को अट्रैक्ट किया। सोशल मीडिया पर सामने आई इन फोटोज में दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस की ये रफल्ड व्हाइट साड़ी को मशहूर डिजाइनर अबु जानी-संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। इस साड़ी को उन्होंने मोतियों के नेकलेस और खूबसूरत ईयररिंग्स से पेयर किया था।

 बता दें कि दीपिका पादुकोण कान्स के 75वें एडिशन में 8 सदस्यों वाली जूरी में शमिल रहीं. उन्होंने कान्स में भारत को रिप्रेजेंट किया. (फोटो साभारः Instagram @deepikapadukone)

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास कुछ रोमांचक प्रोजेक्ट हैं। वो फिलहाल शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान में काम कर रही है, जिसमें जॉन अब्राहम भी हैं। इसके अलावा दीपिका को पहली बार सिद्धार्थ आनंद की फाइटर में ऋतिक रोशन के साथ देखा जाएगा। साथ ही वो प्रभास के साथ पहली बार नाग अश्विन की फिल्म 'के' में भी नजर आएंगी।

End of Article