12 साल की उम्र में दीपिका पादुकोण ने लिखी थी ये पहली कविता, बताया क्यों इसके बाद नहीं की कोशिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2022, 03:49 PM IST

Deepika Padukone Poem: दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली कविता शेयर की है। दीपिका पादुकोण ने बताया कि उन्होंने ये कविता महज 12 साल की उम्र में लिखी थी।

12 साल की उम्र में दीपिका पादुकोण ने लिखी थी ये पहली कविता, बताया क्यों इसके बाद नहीं की कोशिश

Deepika Padukone Poem: दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई अपडेट्स शेयर करती हैं। वीकेंड पर दीपिका  (Deepika Padukone) ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली कविता शेयर की है। पोस्ट के साथ दीपिका पादुकोण ने बताया कि वह उस वक्त महज 12 साल की थीं और सातवीं क्लास में पढ़ती थीं। 

दीपिका पादुकोण की इस कविता का शीर्षक है I am यानी मैं। कविता की पहली चार लाइन है, 'आई एम अ चाइल्ड विद लव एंड केयर, आई वंडर हाओ फार द स्टार्स रीच, आई हियर द रश ऑफ द वेव्स, आई सी द डीप ब्लू सी...' पोस्ट के साथ दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में लिखा है कि उन्हें ये दो ही शब्द मिले थे, जिससे उन्हें कविता लिखनी थी। बकौल एक्ट्रेस, 'उनका ये पहली और आखिरी प्रयास है, इसके बाद बाकी सब एक इतिहास है। उन्होंने कभी कविता लिखने की कोशिश भी नहीं की।'

Deepika Padukone poem

पठान के सेट से लीक हुई फोटो
दीपिका पादुकोण फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी हैं।  स्पेन शूटिंग से कुछ ऑन लोकेशन तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में यलो कलर की बिकिनी में दीपिका स्मोकिंग हॉट दिख रही हैं। बिकनी में एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक स्टाइल गोल के साथ बोल्ड लुक्स देती नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण यलो कलर की बिकिनी सेट में आग लगाती दिख रही हैं। एक गाने के सीन में एक्ट्रेस अपनी टोन्ड फिजिक फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक और तस्वीर में दीपिका प्रिंटेड ब्रालेट और सारंग में हॉट बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। 

Deepika Padukone turning up the heat in Spain: smoking hot bikini looks Viral From Pathaan shoot

इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म गहराइयां में नजर आई थीं। फिल्म अमेजन प्राइम में रिलीज हुई थी। इसके अलावा दीपिका अब शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आने वाली हैंष 

दीपिका पादुकोण ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में भी काम करने जा रही हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण प्रभास के साथ साउथ की फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में हैं।

End of Article