18 साल की उम्र में मिली 'ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट' कराने की सलाह, दीपिका पादुकोण ने किया चौंकाने वाला खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2022, 01:04 AM IST

Deepika Padukone breast implants Story: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक इंटरव्यू के दौरान लोगों से मिली सबसे खराब और सबसे अच्छी सलाह का खुलासा किया है। 18 साल की उम्र में किसी ने उन्हें बहुत अजीब सलाह दी गई थी...

18 साल की उम्र में मिली 'ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट' कराने की सलाह, दीपिका पादुकोण ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Deepika Padukone breast implants Advice: दीपिका पादुकोण आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। अपनी खूबसूरती और एक्टिंग स्किल के जरिए दीपिका पादुकोण ने पूरे देश में एक बड़ी फैन फॉलोविंग स्थापित की है। अब हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक इंटरव्यू के दौरान लोगों से मिली सबसे खराब और सबसे अच्छी सलाह का खुलासा किया है। सबसे खराब कमेंट को याद करते हुए दीपिका पादुकोण ने बताया कि उन्हें 18 साल की उम्र में किसी ने 'ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट' कराने का सुझाव दिया था।

अपने जीवन में मिली सबसे अच्छी के बारे में बात करते हुए दीपिका ने बताया, 'शाहरुख खान अच्छी सलाह देते हैं और मुझे उनसे बहुत कुछ मिला है। मुझे उनसे मिली सबसे मूल्यवान सलाह में से एक थी कि हमेशा उन लोगों के साथ काम करना, जिन्हें आप जानते हैं कि आपके साथ अच्छा समय होगा, क्योंकि जब आप एक फिल्म बना रहे होते हैं तो आप जीवन भी जी रहे होते हैं, यादें बना रहे होते हैं और अनुभव बना रहे होते हैं।'

सबसे खराब सलाह का खुलासा करते हुए दीपिका ने बताया, 'मुझे सबसे बुरी सलाह ये मिली था कि ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट कराऊं। मैं 18 साल की थी और मुझे अक्सर आश्चर्य होता है कि मेरे पास इसे गंभीरता से न लेने की समझदारी कैसे थी।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को हाल ही में गहराइयां फिल्म में देखा गया था, जिसमें अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्या करवा, नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। इस फिल्म को शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित किया गया था, जिसका प्रीमियर 11 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ था।

End of Article