Daler Mehndi से जुड़े हैं ये बड़े व‍िवाद, कबूतरबाजी में उछला नाम तो 15 साल पुराने केस में हुई 2 साल की सजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2021, 12:05 PM IST

Daler Mehndi Controversies: जाने माने पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी का विवादों से पुराना नाता रहा है। उन पर मानव तस्‍करी के आरोप लग चुके हैं जिसकी वजह से उन्‍हें दो साल की जेल तक हुई थी।

Daler Mehndi से जुड़े हैं ये बड़े व‍िवाद, कबूतरबाजी में उछला नाम तो 15 साल पुराने केस में हुई 2 साल की सजा

Daler Mehndi Controversies: जाने माने पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के गाने जब बजते हैं तो फैंस झूम उठते हैं। उनकी आवाज और गानों के लाखों दीवाने हैं। उनके फैंस केवल भारत में ही नहीं बल्कि दु‍निया के कई देशों में हैं। बॉलीवुड की कई फ‍िल्‍मों में भी दलेर मेहंदी ने गाने गाए हैं और उनके गाने गाने सुपरहिट हैं। अपनी चमक धमक के लिए मशहूर दलेर मेहंदी का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। उन पर मानव तस्‍करी के आरोप लग चुके हैं जिसकी वजह से उन्‍हें दो साल की जेल तक हुई थी।

साल 2018 में गायक दलेर मेहंदी को को 15 साल पुराने मानव तस्करी केस में दो साल कैद की सजा सुनाई गई थी। उनके भाई शमशेर सिंह को भी दो साल की सजा सुनाई गई थी और जुर्माना भी लगा था। पटियाला कोर्ट ने उनके खिलाफ सजा का ऐलान किया था। दरअसल यह मामला 2003 का था जिसमें 15 साल बाद फैसला आया थ। इस मामले में दलेर मेहंदी के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे।

मानव तस्‍करी मामले में उनके खिलाफ पहला केस 2003 में अमेरिका में दर्ज किया गया था, क्योंकि ज्यादातर लोग अमेरिका ही भेजे गए थे। आरोप था कि उन्‍होंने गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजा। कहा गया था कि वह म्यूजिक टीम के जरिए लोगों को विदेश भेजते थे और बदले में मोटी रकम लेते थे। हालांकि सजा के ऐलान के बाद उन्‍हें कोर्ट ने जमानत भी दे दी थी।

अवैध तरीके से तोड़ी थी फार्म हाउस की सील 

नगर पालिका सोहना की ओर से दलेर मेहंदी पर अवैध रूप से फार्म हाउस की सील तोड़ने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की थी। साल 2013 में इस फार्म हाउस को सील किया था। 2015 में फार्म हाउस की सील टूट गई थी। अवैध रूप से सील तोड़ने पर लंबे समय तक दलेर के खिलाफ केस चला था।

End of Article