Criminal Justice 3: जानें कब रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की 'क्रिमिनल जस्टिस 3', यहां देख सकेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 03:39 PM IST

एक्टर पंकज त्रिपाठी और श्वेता बसु की वेबसीरीज क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म 26 अगस्त को डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होगी। जानें

Criminal Justice 3: जानें कब रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की 'क्रिमिनल जस्टिस 3', यहां देख सकेंगे

माधव मिश्रा, रजत पदक विजेता, एलएलबी अपने सबसे कठिन मामले के साथ वापस आ गया है क्योंकि सीधा या सिंपल इनके सिलेबस में है ही नहीं। प्रशंसकों का पसंदीदा और क्रिटिकली अक्लेम्ड शो एक ट्विस्टेड केस के साथ लौटा है, जहां एक लोकप्रिय चाइल्ड स्टार जारा आहूजा की मौत हो जाती है और उसकी हत्या का मुख्य संदिग्ध उसका अपना भाई, मुकुल आहूजा है। 

डिज्नी + हॉटस्टार का ये शो बीबीसी स्टूडियो के सहयोग से अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। वहीं रोहन सिप्पी निर्देशित, हॉटस्टार स्पेशल्स 'क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच' 26 अगस्त 2022 से स्ट्रीम होगा। इस शो में पंकज त्रिपाठी लॉयर माधव मिश्रा की भूमिका में दोबारा नजर आएंगे, जो अपनी विट और ह्यूमर के लिए जाना जाता हैं। इनके अलावा इस शो में श्वेता बसु प्रसाद, स्वास्तिका मुखर्जी, पूरब कोहली, आदित्य गुप्ता, देशना दुगड़ और गौरव गेरा भी हैं। 

हाल में इस लीगल ड्रामा को शूट करने के लिए इसकी बारीकियों में उतरते हुए, निर्देशक रोहन सिप्पी ने इससे जुड़ी चुनौतियों और उत्साह को जाहिर किया। उन्होंने कहा, 'कोर्ट सीक्वेंस जाहिर तौर पर किसी भी लीगल शो का फोकस होता है। शेड्यूलिंग कारणों से, हमने इसे हासिल करने के लिए एक लगभग असंभव लक्ष्य निर्धारित किया था… लेकिन सिनेमेटोग्राफर के अच्छे डिजाइन और एसोसिएट शिराज हैदार के साथ आने की वजह से हमने न सिर्फ पंकज त्रिपाठी और श्वेता बसु प्रसाद जो लॉयर्स हैं उनके परफॉर्मेंस को बाखूबी कैप्चर किया बल्कि उसे कैमरा मूवमेंट्स के साथ डायनमाइज करते गए, जो शो के पेसिंग और एज के साथ मदद करता है। रिमांड होम के भीतर एक विस्तारित थ्रिल सीक्वेंस को खींचना भी बेहद चुनौतीपूर्ण था, जिसने पेपर पर पूरी तरह से रिइंटरप्रेट किया और उम्मीद है कि दर्शकों को अपनी सीटों के किनारे पर ला देगा… और निश्चित रूप से सीजन के लिए नए कलाकारों, पूरब और स्वस्तिक के साथ काम करना एक आकर्षण था।'

अवॉर्ड विनिंग शो क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच एक्सक्लूसिव रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा, क्या माधव मिश्रा अपने क्लाइंट के बारे में अपने संदेह और अवरोधों को दूर कर पाएंगे? जल्द ही दर्शकों को इसका और इससे जुड़े कई और सवालों का जवाब भी मिलने वाला है।

तो क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3 में जूविनाइल जस्टिस सिस्टम में माधव मिश्रा के नए एडवेंचर्स में उनके साथ शामिल होने के लिए ट्यून इन करें डिज़्नी+ हॉटस्टार,  स्ट्रीमिंग ऑन 26 अगस्त 2022।

End of Article