पहले दिन फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी ने पार किया 3 करोड़ का आंकड़ा, क्या हिट होगी आयुष्मान खुराना की यह फिल्म?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2021, 05:13 PM IST

Chandigarh Kare Aashiqui Film First Day Collection: एक व्यवसाय हिंदी नाटक वाली फिल्म नहीं होने के बावजूद भी आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही।

पहले दिन फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी ने पार किया 3 करोड़ का आंकड़ा, क्या हिट होगी आयुष्मान खुराना की यह फिल्म?
Photo Credit: Instagram

Chandigarh Kare Aashiqui Movie First Day Box Office Collection: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) स्टारर फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी (Chandigarh Kare Aashiqui) 10 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। पहले दिन इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला। एक व्यवसायिक हिंदी नाटक वाली फिल्म ना होने के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत प्रशंसनीय रही। फिल्म व्यापार विश्लेषकों को उम्मीद थी कि इस फिल्म की शुरुआत अच्छी रहेगी। आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की यह फिल्म उनके उम्मीदों पर खरी उतरी। इस फिल्म के पहले दिन की कमाई की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर इसने अपने नाम कुल 3.75 करोड़ रुपए किए। इस फिल्म पर कोरोनावायरस का असर भी पड़ा क्योंकि यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी। दर्शकों में अभी भी कोविड-19 का खतरा बना हुआ है, ऐसे में फिल्म देखने के लिए कुछ ही लोग सिनेमा घरों की ओर रुख कर रहे हैं।

कितनी हुई पहले दिन की कमाई?

अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया (Chandigarh kare Aashiqui Film Box Office Collection)। Boxofficeindia.com वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार के दिन इस फिल्म की कमाई में लगभग 35 प्रतिशत का उछाल देखा गया। पहले शनिवार को इस फिल्म की ओपनिंग काफी अच्छी रही थी और अब इस फिल्म ने 8 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

क्या हिट होगी आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म?

चंडीगढ़ करे आशिकी फिल्म में आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की एक्टिंग की काफी सराहना की जा रही है। इस फिल्म की कहानी कुछ हटकर है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। अगर आने वाले हफ्ते में भी इस फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती रही तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो सकती है। 

End of Article