Brahmastra World Wide Box Office: वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र का दोहरा शतक, पहले वीकेंड के बाद बनी नंबर वन फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 02:25 PM IST

Brahmastra World Wide Box Office Collection: ब्रह्मास्त्र फिल्म भारत के अलावा ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। पहले वीकेंड के बाद फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। जानिए फिल्म का कुल कलेक्शन।

Brahmastra World Wide Box Office: वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र का दोहरा शतक, पहले वीकेंड के बाद बनी नंबर वन फिल्म

Brahmastra World Wide Box Office Collection: ब्रह्मास्त्र फिल्म ने पहले वीकेंड भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। भारत के अलावा विदेशों में भी फिल्म ने धूम मचाई है। पहले वीकेंड के बाद वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र ने दोहरा शतक लगा दिया है। फिल्म की सफलता के बाद ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर फैंस और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। 

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने तीन दिन के बाद वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस (Brahmastra Worldwide Box Office Collection) पर 225 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। डायरेक्टर अयान मुखर्जी के मुताबिक पहले वीकेंड के बाद फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन पर है। इससे पहले ब्रह्मास्त्र पहले वीकेंड सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई थी। फिल्म को अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने नौ लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में नंबर वन फिल्म है।

अयान मुखर्जी ने लिखा नोट
ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर लंबा नोट लिखा है। अयान ने लिखा, 'दर्शकों की स्वीकृति ही हमारे काम का ईनाम है। ब्रह्मास्त्र ट्राइलॉजी और अस्त्रावर्स का भविष्य भी हमारे दर्शकों के हाथ में है। इस वीकेंड हमें दर्शकों से वह रोशनी मिली, जिसके लिए हमने इतना काम किया। मुझे गर्व है कि मैं पिछले तीन दिन में सिनेमा के अंदर ऐसी ऊर्जा बनाए रखी, जिस कारण लोग घर से निकलकर थिएटर में फिल्म देख रहे हैं। एक ऐसी फिल्म जिसने टेक्नोलॉजी को अलग लेवल में ले जाया गया है। वहीं, भारतीय संस्कृति और आध्यात्म की आत्मा को भी बनाए रखा है।

ब्रह्मास्त्र से पहले एस.एस.राजामौली की फिल्म RRR और साउथ के सुपरस्टार विजय की फिल्म मास्टर पहले वीकेंड ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन थी। फिल्म ने पहले दिन वर्ल्ड वाइड 75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 165 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।   

End of Article