Brahmastra Box Office Prediction Day 4: आज से शुरू होगी ब्रह्मास्त्र की असली परीक्षा, जानिए कितनी हो सकती है चौथे दिन की कमाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 11:20 AM IST

Brahmastra Box Office Prediction Day 4: ब्रह्मास्त्र फिल्म ने तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर शतक जड़ दिया है। ब्रह्मास्त्र के लिए सोमवार का दिन बेहद अहम होने वाला है। जानिए कितना हो सकता है सोमवार का कलेक्शन।

Brahmastra Box Office Prediction Day 4: आज से शुरू होगी ब्रह्मास्त्र की असली परीक्षा, जानिए कितनी हो सकती है चौथे दिन की कमाई

Brahmastra Day 4 Box Office Collection Prediction: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने तीन दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शतक लगा दिया है। फिल्म ने तीन दिन में 120 करोड़ रुपए से अधिक कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार रही है। हालांकि, ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिल्म की असली परीक्षा वीक डेज में होगी। फिल्म के लिए सोमवार के दिन बेहद अहम है। चौथे दिन यानी सोमवार से ही फिल्म के भविष्य की दिशा तय होगी। 

ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कादेल के मुताबिक ब्रह्मास्त्र सोमवार चौथे दिन 20 करोड़ रुपए से अधिक कलेक्शन कर सकती है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार अभी रुकने वाली नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चौथे दिन एडवांस बुकिंग में फिल्म के 15 हजार से अधिक टिक्ट्स बिक चुके हैं। इसके जरिए फिल्म ने 4.07 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, पहले दूसरे और तीसरे दिन के मुकाबले चौथे दिन एडवांस बुकिंग में भारी गिरावट दर्ज हुई है। ब्रह्मास्त्र यदि तीन दिन के मुकाबल 50 से 55 फीसदी बिजनेस करती है तो ये मंडे टेस्ट पास कर लेगी। 

तीन दिन में इतना हुआ कलेक्शन (Brahmastra Box Office Day 3 Collection)
ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन सभी भाषाओं में 37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और 42 करोड़ रुपए कमाए थे। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 45 से 47 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। तीन दिन में फिल्म की कुल कमाई 125 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है। ब्रह्मास्त्र ने तीन दिन में संजू के वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा दो दिन में फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। 

ब्रह्मास्त्र का बजट 400 करोड़ रुपए से अधिक है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को हिट होने के लिए लगभग 250 करोड़ रुपए का बिजनेस करना होगा। फिल्म भारत में पांच हजार से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म के दूसरे पार्ट देव की भी घोषणा कर दी गई है।    

End of Article