रिलीज से पहले देख सकेंगे ब्रह्मास्त्र तो दिल्ली में हो रही इस बॉलीवुड कपल की शादी, जानें आज की बड़ी खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 11:17 PM IST

Bollywood News Today in Hindi, 6 September 2022 : रिलीज से पहले अब देख सकेंगे फिल्म ब्रह्मास्त्र तो ओटीटी पर आने के लिए तैयार 'लाल सिंह चड्ढा'। आइए जानते हैं 6 सितंबर 2022 की बड़ी खबरें।

रिलीज से पहले देख सकेंगे ब्रह्मास्त्र तो दिल्ली में हो रही इस बॉलीवुड कपल की शादी, जानें आज की बड़ी खबरें

Bollywood News Today in Hindi, 6 September 2022 : बॉलीवुड जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। ब्रह्मास्त्र की रिलीज की तैयारियां जोरों पर हैं। मेकर्स लगातार प्रमोशन कर रहे हैं और सोशल मीडिया कास्ट के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। साथ ही आमिर खान, अली फजल, ऋचा चड्ढा के अलावा कई सेलेब्स चर्चा में छाए रहे। आइए बिना देर किए जानते हैं 6 सितंबर 2022 की बड़ी खबरें। 

ओटीटी पर आने के लिए तैयार 'लाल सिंह चड्ढा'
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 2 महीने की वेटिंग पॉलिसी का पालन कर रही है। इसके अनुसार कोई भी फिल्म थिएटर रिलीज के दो महीने बाद ही ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। ताजा जानकारी के अनुसार, यह 20 अक्टूबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने लाल सिंह चड्ढा के स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए केवल 80-90 करोड़ रुपए ऑफर किए थे। ताजा रिपोर्ट का दावा है कि अब यह डील 50 करोड़ में फाइनल हुई है। 

रिलीज से पहले अब देख सकेंगे फिल्म ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पति रणबीर कपूर और ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ सिनेमा घर में नजर आ रही हैं। आलिया, रणबीर और अयान के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र के क्रू मेंबर्स भी सिनेमा घर‌ में मौजूद थे। आलिया भट्ट ने जानकारी दी कि वह पहली बार से ब्रह्मास्त्र को 3डी में देखने जा रहे हैं। अयान मुखर्जी ने यह जानकारी दी कि वह चाहते थे कि रिलीज से पहले फैंस ब्रह्मास्त्र को देखें। इसलिए उन्होंने रिलीज से पहले यानी 8 सितंबर गुरुवार को फैंस स्क्रीनिंग रखाी है। 

गुडबाय का ट्रेलर हुआ रिलीज
अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता की आने वाली फिल्म गुडबाय का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फ‍िल्‍म में अमिताभ बच्‍चन और नीना गुप्‍ता के साथ रश्मिका मंदाना भी हैं। लगभग तीन मिनट के ट्रेलर ने फिल्म की कहानी की झलक दिखा दी। यह ट्रेलर पहले हंसाता है और फिर आपकी आंखों को नम कर देता है। विकास बहल द्वारा निर्देशित यह एक ऐसी फिल्म है जो कॉमेडी के बहाने आज के समाज को रिश्तों की अहमियत समझाती है। विकास बहल द्वारा निर्देशित, 'गुडबाय' में पवैल गुलाटी, अभिषेक खान, साहिल मेहता, पायल थापा, एली अवराम और सुनील ग्रोवर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे रणबीर-आलिया
जल्द ही बड़े पर्दे पर भारत की बहुचर्चित फिल्मों में से एक ब्रह्मास्त्र रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के रिलीज से पहले दर्शकों को आकर्षित करने के लिए मेकर्स फिल्म से तरह-तरह के क्लिप्स और शॉट्स शेयर कर रहे हैं। फिल्म के रिलीज से पहले यानी 8 सितंबर को फैंस के लिए एक स्पेशल प्रीव्यू इवेंट रखा जाएगा। अब हाल ही में आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर और फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। आलिया ने इस दौरान हरे रंग का अनारकली ड्रेस पहना था जिसे उन्होंने नीले दुपट्टे के साथ पेयर किया था। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को झुमके और गजरा के साथ पूरा किया था। 

दिल्ली में होगी अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी
ऋचा चड्ढा और उनके बॉयफ्रेंड अली फजल शादी करने जा रहे हैं। ऋचा और अली की शादी इस महीने के अंत में होने वाली है। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह दिल्ली में शुरू होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की शादी एक भव्य और बहुत बड़े लेवल पर होगी। इसके बाद अक्टूबर में कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे, जिसमें 350-400 मेहमान शामिल होंगे। इससे पहले कई बार ऋचा और अली की शादी की खबरें आ चुकी हैं। दोनों सितारे 2020 में शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी के वजह से यह शादी टाल दी गई थी। 

End of Article