Sonali Phogat Last Song Chhori Ka Naam: बीजेपी नेता और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट का आखिरी गाना 'छोरी का नाम' रिलीज हो गया है। सोनाली फोगाट की डेथ के बाद यूट्यूब पर उनका गाना रिलीज किया गया था। इसके जरिए निर्माताओं ने दिवंगत सोनाली फोगाट को श्रद्धांजलि दी है। गाने को दर्शकों का अपार प्यार मिला है। नोन्नू राणा द्वारा गाए गए इस गाने के बोल नाटी सिहाग द्वारा लिखे गए हैं। संगीत डी गौर का है और इसे साहिल संधू ने निर्देशित किया है। 'छोरी का नाम' को वीडियो स्ट्रीमिंग साइट पर 1.2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और प्रशंसक कमेंट सेक्शन में इस पर अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं। आपको बता दें, हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली पूर्व टिकटॉक स्टार और रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ की प्रतिभागी रह चुकी सोनाली फोगाट की 22-23 अगस्त की बीच रात गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह मौत से दो दिन पहले अपने दो पुरुष साथियों के साथ गोवा पहुंची थीं।
सोनाली फोगाट का आखिरी गाना हुआ हिट, 'छोरी का नाम' को मिले 1.2 मिलियन व्यूज
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Sep 6, 2022, 04:32 PM IST
