शाहरुख खान की मेहमान नवाजी देख विदेशी डिप्लोमेट्स हैरान, कनाडा की कॉन्सुल जनरल ने तारीफ में कह दी ऐसी बात 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 06:39 PM IST

Shah Rukh Khan Hosts Consul General Of Different Countries: बॉलीवुड के किंग खान के घर अनेक देशों के कॉन्सुल जनरल की एक मीटिंग हुई थी। जहां बॉलीवुड एक्टर की मेहमान नवाजी ने सभी का दिल जीत लिया। इस मीटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर फैंस हैरान होने के साथ परेशान भी हैं। 

शाहरुख खान की मेहमान नवाजी देख विदेशी डिप्लोमेट्स हैरान, कनाडा की कॉन्सुल जनरल ने तारीफ में कह दी ऐसी बात 

Shah Rukh Khan Hosts Consul General Of Different Countries: ग्लोबल स्टार शाहरुख खान के मुंबई वाले घर में हाल ही में फ्रांस, कनाडा और क्यूबेक समेत कई देशों के कॉन्सुल जनरल की मीटिंग हुई थी। इस दौरान किंग खान ने नीले रंग की टीशर्ट और डेनिम कैरी किए थे। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की मेहमान नवाजी देखकर सभी मेहमान इतने खुश हो गए कि सोशल मीडिया पर उन्होंने एक्टर की तारीफों के पुल बांध दिए। इस मीटिंग से सामने आई तस्वीरों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन दूसरी ओर इन तस्वीरों को देखने के बाद शाहरुख खान के फैंस चिंता भी करने लगे। 

शाहरुख खान की मेहमान नवाजी देखकर कनाडा की कॉन्सुल जनरल Diedrah Kelly ने टि्वटर हैंडल कर एक्टर की खूब तारीफ की, उन्होंने कहा 'अब मैं दुनिया भर के ऑडियंस के बीच किंग खान के चार्म को समझती हूं। थैंक यू, शुक्रिया शाहरुख खान और गौरी खान हमारा गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए। मैं आशा करती हूं कि बॉलीवुड और कनाडा फिल्म उद्योग के बीच संबंध और सह-निर्माण के अवसर और मजबूत हों।' @Quebec_India ने भी एक ट्वीट करते हुए लिखा कि 'शाहरुख खान के घर पर मुंबई कॉन्सुलर काॅर्प्स के कुछ रिप्रेजेंटेटि्स के साथ एक खूबसूरत शाम। बॉलीवुड के सुपरस्टार ने क्यूबेक सिनेमा और इसके अल्ट्रा मॉडर्न स्टूडियो के बारे में डिस्कस किया। इस इनविटेशन के लिए आपका धन्यवाद शाहरुख।' 

कॉन्सुल जनरल ऑफ फ्रांस Jean-Mark Sere-Charlet के साथ कई मेहमानों ने भी शाहरुख खान को धन्यवाद कहा। जैसे ही शाहरुख खान और इन सभी डिप्लोमेट्स की तस्वीरें सामने आईं वैसे ही फैंस इन्हें देख कर परेशान हो गए। ऐसा इसलिए क्योंकि इन तस्वीरों में शाहरुख खान की तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही है। इन तस्वीरों में वह बहुत पतले नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनकी अच्छी तबीयत के लिए कामना कर रहे हैं।

End of Article